
अपने फेवरेट सुपरस्टार के रिटायर होने से उदास हैं? ये कंपनी देती है कई दिनों की छुट्टियां
AajTak
फर्ज कीजिए आपका फेवरेट स्टार रिटायर हो रहा है या फिर उनकी मौत हो चुकी है, जाहिर है ये किसी भी फैन के लिए एक बड़ा झटका हो सकता है लेकिन जिंदगी चलने का नाम है और दुखी होने के बावजूद हर इंसान को अपनी लाइफ आगे बढ़ानी होती है. लेकिन अगर आपको पता चले कि आपके पसंदीदा आर्टिस्ट के रिटायरमेंट का दुख मनाने के लिए आपको पेड लीव्स मिल सकती हैं तो यकीनन ये दुख थोड़ा कम जरूर होगा.
फर्ज कीजिए आपका फेवरेट स्टार रिटायर हो रहा है या फिर उनकी मौत हो चुकी है, जाहिर है ये किसी भी फैन के लिए एक बड़ा झटका हो सकता है लेकिन जिंदगी चलने का नाम है और दुखी होने के बावजूद हर इंसान को अपनी लाइफ आगे बढ़ानी होती है. लेकिन अगर आपको पता चले कि आपके पसंदीदा आर्टिस्ट के रिटायरमेंट का दुख मनाने के लिए आपको पेड लीव्स मिल सकती हैं तो यकीनन ये दुख थोड़ा कम जरूर होगा. (फोटो क्रेडिट: Pexels) हालांकि ये किसी फिल्म की कहानी नहीं है बल्कि जापान की एक कंपनी की सच्चाई है. जापान की एक इंवेट्स और एड कंपनी हिरोरो का वेकेशन सिस्टम काफी अनूठा है. इस कंपनी की पॉलिसी के अनुसार, अगर आपका फेवरेट स्टार शादी करता है तो कर्मचारियों को 10 दिनों की पेड लीव मिल सकती है. इसके अलावा अगर किसी कर्मचारी का फेवरेट स्टार रिटायर हो रहा है तो भी इस कंपनी में काम करने वाले लोग 10 दिन की छुट्टियां ले सकते हैं. (फोटो क्रेडिट: Pexels) यही नहीं अगर किसी कर्मचारी का दूसरा या तीसरा फेवरेट स्टार या बैंड भी रिटायर हो रहा है तो भी कर्मचारी तीन दिनों की छुट्टी ले सकते हैं. जापान के सख्त कॉरपोरेट सिस्टम में इस कंपनी की पॉलिसी एक ताजा झोंके की तरह है. इस कंपनी के फाउंडर और सीईओ शिजेन सुरुमी का कहना था कि किसी भी शख्स के लिए उसके पसंदीदा पॉप स्टार का सन्यास ले लेना काफी दुखदायी हो सकता है और कर्मचारियों की मेंटल हेल्थ हमारी प्राथमिकता है. (फोटो क्रेडिट: Pexels)More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












