
अपनी ही पार्टी में अलग-थलग पड़ गए हैं महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले?
ABP News
महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने फिर से राज्य में अकेले दम पर चुनाव लड़ने की बात दोहराई है. हालांकि, उनके इस बयान के साथ पार्टी के दूसरे नेता मजबूती से खड़े नहीं दिखते.
Maharashtra News: एनसीपी प्रमुख शरद पवार की नाराजगी के बाद भी महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले के रुख में कोई बदलाव नहीं आया है. लेकिन कांग्रेस पार्टी में दूसरे नेता नाना पटोले के साथ इतनी ताकत के साथ खड़े नहीं दिखाई दे रहे हैं. इसीलिए सवाल है कि क्या अपनी ही पार्टी में नाना पटोले अलग-थलग पड़ गए हैं? दरअसल, नाना पटोले पिछले कुछ दिनों से उनके बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं. जानकारी के मुताबिक, खुद के दम पर चुनाव लड़ने के पटोले के बयान पर सीएम उद्धव ठाकरे के बाद अब एनसीपी प्रमुख शरद पवार भी नाराज हैं. एचके पाटिल से पवार ने कहा है कि अगर कांग्रेस सही में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है तो उसे सार्वजनिक करें. पवार की नाराजगी के बाद भी पटोले के रुख में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है. पटोले ने आज फिर अकेले दम पर चुनाव लड़ने की बात दोहराई है.More Related News













