
अपनी ही गलती ने कर दिया मालामाल, शख्स को मिले 1.2 करोड़ रुपये!
AajTak
शख्स ने गलती से एक ही ड्रॉ के तीन लॉटरी टिकट खरीद लिए, लेकिन इन तीन टिकटों ने उसे मालामाल कर दिया. एकबारगी को लगा कि उसके पैसे बर्बाद हो गए हैं. लेकिन तीन टिकटों के दम पर उसने बड़ा जैकपॉट अपने नाम किया. 67 साल के इस शख्स को 1 करोड़ 22 लाख रुपये मिले हैं.
किस्मत बुलंद हो तो आदमी की जिंदगी कभी भी पलट सकती है. ऐसा ही एक शख्स के साथ हुआ. उसने लॉटरी के 2 टिकट पहले ही खरीद लिया था, लेकिन उसे यह बात याद नहीं थी. इसकी वजह से जब वह दुकान पर पहुंचा तो तीसरी बार लॉटरी का टिकट खरीद लिया.
इन सभी लॉटरी के टिकटों ने उसकी किस्मत चमका दी. शख्स ने 1 करोड़ रुपए से ज्यादा की धनराशि अपने नाम की है. किस्मत का धनी 67 साल का यह शख्स टाउसन, मैरीलैंड (अमेरिका) का रहने वाला है. उसने तीन एक जैसे टिकट खरीद लिए थे. शख्स की पत्नी को भी इस बात की जानकारी नहीं थी कि पति ने ऐसा किया है.
पहले भी जीत चुका था लॉटरी
तीनों ही टिकट के लिए शख्स ने 5-1-3-5-9 नंबर्स का उपयोग किया. लेकिन, इन टिकट ने इस शख्स की किस्मत पलटकर रख दी. तीनों ही टिकट से शख्स ने 1 करोड़ 22 लाख से अधिक की धनराशि अपने नाम की है. वैसे, यह पहली बार नहीं है कि जब इस शख्स की लॉटरी से किस्मत खुली हो. शख्स ने बताया कि एक बार उसने अपनी बेटी के जन्म के साल 1979 पर दांव लगाया था.
लेकिन, लॉटरी का टिकट देने वाले शख्स ने उन्हें गलती से 1997 नंबर दे दिया. इस नंबर ने उनको विजेता बनाया था. लॉटरी को जीतने वाले इस शख्स ने कहा कि जो भी धनराशि वह जीते हैं, उसे वह अपनी दो बेटियों में आधा-आधा बांट देंगे.
एक ही परिवार के 3 लोगों ने जीते 41-41 लाख

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












