
'अपनी लड़ाई में हमें मत घसीटो...', इजरायल से जंग में ईरान के सुप्रीम लीडर का हमास को झटका
AajTak
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई ने हमास के प्रमुख से स्पष्ट कह दिया कि नवंबर के शुरुआत में जब हमारी मुलाकात हुई थी, उस समय आपने सात अक्टूबर को इजरायल पर हमले को लेकर हमें कोई चेतावनी नहीं दी थी. ऐसे में हम आपकी ओर से इस युद्ध में शामिल नहीं होंगे.
इजरायल और हमास जंग को बुधवार को 40 दिन हो गए हैं. इजरायल पूरी ताकत से हमास पर ताबड़तोड़ हमले कर रहा है. ऐसे में हमास के हमदर्द माने जा रहे ईरान ने दो टूक कह दिया है कि हम आपकी तरफ से इजरायल के साथ इस युद्ध में शामिल नहीं होंगे.
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, खामेनेई ने हमास के प्रमुख से स्पष्ट कह दिया कि नवंबर के शुरुआत में जब हमारी मुलाकात हुई थी, उस समय आपने सात अक्टूबर को इजरायल पर हमले को लेकर हमें कोई चेतावनी नहीं दी थी. ऐसे में हम आपकी ओर से इस युद्ध में शामिल नहीं होंगे.
अयातोल्ला अली खामेनेई ने इस्मायल हानियाह को बताया कि ईरान हमास को अपना राजनीतिक और नैतिक समर्थन देना जारी रखेगा लेकिन वह सीधे तौर पर युद्ध में दखल नहीं देगा.
खामेनेई और हमास चीफ हानिया की पांच नवंबर की मुलाकात चर्चा में रही थी. यह मुलाकात ऐसे समय में हुई थी, जब लेबनान में हिजबुल्लाह ने फिलहाल युद्ध से अपने पांव पीछे खींचने का ऐलान किया था. दोनों नेताओं के बीच क्या बात हुई थी, इस पर कोई जानकारी सामने नहीं आ पाई थी. लेकिन कयास लगाए गए थे कि हमास चीफ ने जंग के लिए ईरान से हथिोयारों के लिए जरूरी मदद मांगी थी.
गाजा में हमास के ठिकानों पर जबरदस्त हमले
इजरायली सेना आईडीएफ का कहना है कि उनकी 8वीं बख्तबंद ब्रिगेड ने उत्तरी गाजा में हमास आउटपोस्ट और ट्रेनिंग कैंप पर हमला कर दिया है. इस दौरान हमास के दर्जनों हथियारों को जब्त किया गया और 30 लड़ाकों को ढेर कर दिया गया.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.








