
अनुष्का शर्मा-विराट कोहली का रोमांटिक बॉन्ड, ऐसे शुरू हुई थी लव स्टोरी
AajTak
विराट और अनुष्का की शादी हुए तीन साल से ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन अभी भी दोनों की लव स्टोरी को सुनने की उत्सुकता लोगों में बनी रहती है. जब पहली बार विराट कोहली अनुष्का शर्मा से मिले थे, तब वह काफी नर्वस हो गए थे.
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा एक-दूसरे से काफी प्यार करते हैं. दोनों परफेक्ट कपल माने जाते हैं और उनके लाखों की संख्या में देश-विदेश में फैन्स हैं. विराट और अनुष्का की शादी हुए तीन साल से ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन अभी भी दोनों की लव स्टोरी को सुनने की उत्सुकता लोगों में बनी रहती है. जब पहली बार विराट कोहली अनुष्का शर्मा से मिले थे, तब वह काफी नर्वस हो गए थे. इसका खुलासा उन्होंने खुद किया था. विराट ने अमेरिकी टीवी स्पोर्ट्स रिपोर्टर ग्राहम बेनसिंगर से बात करते हुए बताया था कि जब मेरी पहली बार उससे (अनुष्का) मुलाकात हुई तो मैंने तुरंत ही जोक मारा. मैं उस समय काफी नर्वस हो गया था और इसी वजह से मुझे समझ नहीं आया कि क्या किया जाए तो मैंने जोक सुना दिया.More Related News













