
'अनिल कुंबले से 'डरे' रहते थे युवा भारतीय खिलाड़ी', विराट कोहली ने की थी शिकायत, इस किताब में दावा
AajTak
पूर्व कप्तान विराट कोहली और कोच अनिल कुंबले के बीच हुए विवाद को लेकर पूर्व CAG विनोद राय ने अपनी किताब में खुलासा किया है. अनिल कुंबले ने चैम्पियंस ट्रॉफी 2017 फाइनल के बाद टीम इंडिया के कोच पद से इस्तीफा दे दिया था.
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के साथ एक विवाद हमेशा साये की तरह पीछे खड़ा रहता है. भारतीय फैन्स शायद ही कोहली और अनिल कुंबले के बीच 2017 चैम्पियंस ट्रॉफी के दौरान हुए विवाद को भूल पाएंगे. अब पूर्व नियंत्रक एवं महा लेखा परीक्षक (CAG) विनोद राय ने टीम इंडिया के तत्कालीन कोच अनिल कुंबेल और कप्तान विराट कोहली के बीच हुए विवाद को लेकर अपनी किताब में एक और पक्ष सामने रखा है.
विनोद राय ने अपनी किताब में किया खुलासा
उस दौरान भारतीय क्रिकेट को संभालने की जिम्मेदारी विनोद राय को मिली थी. प्रशासकों की समिति (CoA) के प्रमुख विनोद राय को सुप्रीम कोर्ट ने 30 जनवरी 2017 को नियुक्त किया था. उन्होंने अपनी किताब 'Not Just a Nightwatchman- My Innings in the BCCI' में अनिल कुंबले और विराट कोहली के बीच हुए विवाद को लेकर खुलकर लिखा है. उन्होंने दोनों दिग्गजों के बीच हुए विचारों में मतभेदों को सामने रखा है और साथ ही माना है कि यह परिस्थिति और बेहतर ढंग से भी सुलझाई जा सकती थी.
अनुशासित थे अनिल कुंबले
अपनी इस किताब में विनोद राय ने बताया है कि उस वक्त कप्तान विराट कोहली और कोच अनिल कुंबले के बिच रिश्ता किसी भी तरीके बेहतर नहीं माना जा सकता है. इस पूरे विवाद के बीच उन्होंने अपनी कप्तान और टीम मैनेजमेंट के साथ बातचीत के बार में भी खुलकर बात की है. उन्होंने बताया कि उन्हें जानकारी दी गई कि कोच अनिल कुंबले ज्यादा अनुशासित हैं, जिससे टीम के खिलाड़ी खुश नहीं थे.
'युवा सदस्य भयभीत महसूस करते थे'

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












