
अनिल अंबानी के लिए गुड न्यूज, 3 रुपये वाले शेयर में लगा अपर सर्किट... इन कंपनियों में भी तूफानी तेजी
AajTak
Anil Ambani Company: शुक्रवार को रिलायंस होम फाइनेंस के शेयर 3.29 रुपये पर खुला और कारोबार के अंत में 10 फीसदी चढ़कर 3.63 रुपये पर बंद हुआ. फिलहाल कंपनी का मार्केट कैप करीब 175 करोड़ रुपये है.
आज का दिन उद्योगपित अनिल अंबानी (Anil Ambani) के लिए एक तरह से बेहतरीन रहा, उनकी तीन कंपनियों के शेयरों जोरदार तेजी देखने को मिली. रिलायंस होम फाइनेंस (Reliance Home Finance) के महज 3 रुपये वाले स्टॉक में 10 फीसदी का अपर सर्किट लग गया. जबकि रिलायंस पावर 16.48 फीसदी चढ़कर और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर (रिलायंस इंफ्रा) करीब 8 फीसदी चढ़कर बंद हुए.
दरअसल, अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस होम फाइनेंस के शेयरों में तेजी के मुख्य कारण तिमाही नतीजे हैं. रिलायंस होम फाइनेंस के शेयर, जो कभी 107 रुपये के शिखर पर थे, वो लुढ़कर 3 रुपये तक पहुंच गए. लेकिन कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन इस शेयर में 10% की उछाल दर्ज की गई.
शुक्रवार को रिलायंस होम फाइनेंस के शेयर 3.29 रुपये पर खुला और कारोबार के अंत में 10 फीसदी चढ़कर 3.63 रुपये पर बंद हुआ. फिलहाल कंपनी का मार्केट कैप करीब 175 करोड़ रुपये है. शेयर का 52 वीक हाई 5.83 रुपये है, जबकि 52 वीक लो 2.15 रुपये है.
रिलायंस होम फाइनेंस को चौथी तिमाही में नेट लॉस 0.69 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल समान तिमाही में घाटा 6.75 करोड़ रुपये का था. वहीं FY25 में कंपनी का प्रॉफिट 24.17 करोड़ रुपये का रहा, जबकि FY24 में कंपनी को नेट लॉस 3.55 करोड़ रुपये रहा था.
रिलायंस होम फाइनेंस में जोरदार तेजी
रिलायंस होम फाइनेंस अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कैपिटल की सहायक कंपनी है. रिलायंस होम फाइनेंस के शेयर 22 सितंबर 2017 को 107 रुपये के उच्च स्तर पर थे, लेकिन 2024 में यह शेयर गिरकर 3 रुपये के आसपास पहुंच गया, जो 97% से अधिक की गिरावट को दिखाता है. यह गिरावट कंपनी की वित्तीय चुनौतियां, बढ़ते NPA, और रिलायंस कैपिटल की राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (NCLT) के तहत चल रही दिवालिया प्रक्रिया के कारण हुई.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











