
अनमोल बिश्नोई का वॉयस सैंपल लेगी मुंबई पुलिस, बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में शामिल होेने शक
AajTak
फोरेंसिक साइंस लैब निदेशालय (DFSL) को मुंबई की एक अदालत ने शूटर विक्की कुमार गुप्ता और वॉन्टेड आरोपी अनमोल बिश्नोई के बीच बातचीत की ऑडियो क्लिप (पेन-ड्राइव में) की सॉफ्ट कॉपी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.
मुंबई (Mumbai) के जाने-माने लीडर और पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी हत्या कांड में वॉन्टेड आरोपी अनमोल बिश्नोई की संलिप्तता का पता लगाने की कोशिश की जा रही है. फोरेंसिक साइंस लैब निदेशालय (DFSL) को मुंबई की एक अदालत ने शूटर विक्की कुमार गुप्ता और वॉन्टेड आरोपी अनमोल बिश्नोई के बीच बातचीत की ऑडियो क्लिप (पेन-ड्राइव में) की सॉफ्ट कॉपी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. यह मामला इस साल की शुरुआत में अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी होने के बाद दर्ज किया गया था.
DFSL, डीसीबी सीआईडी के सहायक पुलिस आयुक्त किशोरकुमार शिंदे को पेन ड्राइव में ऑडियो क्लिप उपलब्ध कराएगी, जबकि उसकी एक कॉपी अपने पास सुरक्षित रखेगी. स्पेशल जज बीडी शेलके ने मुंबई क्राइम ब्रांच के आवेदन पर आदेश पारित करते हुए कहा, "जांच एजेंसी को गिरफ्तार आरोपी विक्कीकुमार गुप्ता (कथित शूटर) और वॉन्टेड आरोपी अनमोल बिश्नोई के बीच बातचीत की सॉफ्ट कॉपी की जरूरत है. इसलिए, अदालत को DFSL को आरोपी विक्कीकुमार गुप्ता और वॉन्टेड आरोपी अनमोल बिश्नोई के बीच बातचीत की ऑडियो क्लिप की सॉफ्ट कॉपी जांच एजेंसी को उपलब्ध कराने के निर्देश जारी करने में कोई हिचकिचाहट नहीं है."
क्राइम ब्रांच के पास है रिकॉर्डिंग वाला फोन
आरोप है कि 14 अप्रैल को शूटर गुप्ता सहित दो मोटरसाइकिल सवार लोगों ने मुंबई के बांद्रा में अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग की थी. शूटर गुप्ता और सागर पाल को बाद में गुजरात में गिरफ्तार किया गया था. सलमान खान के घर फायरिंग मामले में क्राइम ब्रांच पहले ही चार्जशीट दाखिल कर चुकी है, जिसमें कहा गया है कि गुप्ता सिग्नल ऐप के जरिए वॉन्टेड आरोपी अनमोल बिश्नोई के संपर्क में था. आरोपी गुप्ता ने कथित तौर पर उस बातचीत की ऑडियो क्लिप अपने भाई को भेजी थी, जो इस मामले में गवाह है.
भाई का मोबाइल फोन जिसमें, ऑडियो क्लिप की रिकॉर्डिंग मौजूद थी, उसे क्राइम ब्रांच ने जब्त कर लिया है. गवाह से जब्त मोबाइल फोन डेटा का एक्सट्रैक्शन और एनालिसिस DFSL द्वारा किया गया था, गुप्ता और अनमोल बिश्नोई के बीच बातचीत की ऑडियो क्लिप की सॉफ्ट कॉपी DFSL ने अपने कब्जे में रख ली है.
क्राइम ब्रांच ने बताया कि बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी और वॉन्टेड आरोपी अनमोल बिश्नोई की आवाज के सैंपल की जांच की जरूरत है. गिरफ्तार आरोपी और वॉन्टेड आरोपी की आवाज के सैंपल इकट्ठा करने के लिए उन्होंने DFSL से संपर्क किया था, लेकिन अधिकारियों ने बताया कि मोबाइल फोन सीलबंद हालत में है और ऑडियो क्लिप की सॉफ्ट कॉपी पेन ड्राइव में सुरक्षित रखी गई है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






