
अनजान नंबर से आया कॉल, बैंक अकाउंट से कट गए 53 लाख, ऐसे फ्रॉड से सेफ रहने के तरीके
AajTak
Cyber Fraud का एक नया मामला सामने आया है, जहां एक स्टूडेंड को शिकार बनाया है. दरअसल, पुणे स्थित स्टूडेंट को एक अनजान नंबर से कॉल आया. उसे बताया गया है कि ताइवान से उसके नाम एक पार्सल आया है. इस पार्सल को पुलिस ने जब्त कर लिया है क्योंकि उसमें ड्रग्स और 6 पासपोर्ट बरामद हुए है. इसके बाद स्टूडेंट ने घबराकर 53 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए.
ऑनलाइन ठगी के आए दिन नए-नए मामले सुनने को मिल रहे हैं. अब एक नया मामला पुणे से सामने आया है, जहां एक स्टूडेंट को ठगी का शिकार बनाया. इसके बाद स्टूडेंड की मां के बैंक अकाउंट से 53 लाख रुपये उड़ा लिए. दरअसल, इस दौरान स्कैमर्स ने ड्रग्स वाले फर्जी पार्सल का सहारा लिया.
दरअसल, साइबर क्रिमिनल्स ने 25 साल के एक स्टूडेंट को एक कॉल किया. फिर उसे बताया कि उनके नाम से ताइवान से एक पार्सल आया है. इस पार्सल में ड्रग्स और फर्जी पासपोर्ट बरामद हुए हैं. इस पार्सल को पुलिस ने जब्त कर लिया है. इसके बाद स्कैमर्स ने खुद को पुलिस ऑफिसर बताकर स्कैमर्स ने स्टूडेंड को डराने के लिए बताया कि उसके खिलाफ लीगल एक्शन लिया जा रहा है.
स्कैमर्स ने स्टूडेंट को फंसाने के लिए अलग-अलग तरीकों का इस्तेमाल किया. इसमें उसे बताया गया कि पार्सल पर उसकी डिटेल्स मौजूद हैं. इसमें उसका मोबाइल नंबर भी लिखा है, जिसके बाद कुरियर एजेंट और पुलिस वाले ने उसे कॉल किया.
ये भी पढ़ेंः 100 रुपये के लालच में लगा 12 लाख का चूना, एक गलती पड़ी भारी
साइबर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया है. इसके बाद पता चला कि इस स्कैम की शुरुआत एक अनजान नंबर से आने वाले कॉल के साथ हुई. कॉल करने वाली खुद को कुरियर कंपनी का रिप्रेजेंटेटिव बताया. इसके बाद वह बताता है कि ताइवान से विक्टिम के नाम से एक पार्सल भेजा है, जिसमें ड्रग्स के साथ छह पासपोर्ट बरामत हुए.
विक्टम ने इस पार्सल को लेकर बताया कि ये पार्सल उसका नहीं है. ना ही उसका इससे कोई लेना देना है. इसके बाद दूसरे व्यक्ति का कॉल आया, जिसने खुद को एंटी नार्कोटिक्स सेल, मुंबई में काम करने वाला IPS ऑफिसर बताया.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












