
अनंतनाग की NIA कोर्ट ने हिजबुल आतंकी के खिलाफ जारी किया गैर-जमानती वारंट, पुलिस ने जनता से की अपील
AajTak
अनंतनाग की स्पेशल एनआईए कोर्ट ने हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकी जफर भट के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है, जो पाकिस्तान से आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम दे रहा है. पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे उसकी गतिविधियों या संपर्कों की जानकारी पुलिस को दें.
अनंतनाग की स्पेशल एनआईए कोर्ट ने हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकी जफर भट के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है. अनंतनाग में एनआईए एक्ट के तहत गठित विशेष अदालत ने हिजबुल मुजाहिद्दीन के सदस्य जफर भट उर्फ खुरशीद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया है.
पाकिस्तान से ऑपरेट कर रहा जफर भट
यह वारंट अनंतनाग पुलिस के अनुरोध पर जारी किया गया है. जफर भट प्रतिबंधित संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन का सदस्य है और वर्तमान में पाकिस्तान से आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम दे रहा है. वह UAPA और अन्य कई कानूनों के तहत दर्ज कई आतंक से जुड़े मामलों में वॉन्टेड है.
पुलिस ने जनता से की अपील
कोर्ट ने अनंतनाग पुलिस को निर्देश दिया है कि आरोपी को जल्द से जल्द अदालत के समक्ष पेश करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं. यह कार्रवाई उन लगातार प्रयासों का हिस्सा है जिनके जरिए अनंतनाग पुलिस फरार आतंकियों को न्याय के कटघरे में लाने और जिले में शांति व सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है.
अनंतनाग पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि फरार आतंकवादी की गतिविधियों या संपर्क से जुड़ी किसी भी जानकारी को नजदीकी पुलिस स्टेशन या आधिकारिक हेल्पलाइन नंबरों पर साझा करें. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









