
अधूरा इश्क, नाकाम रिश्ते और ब्लैकमेलिंग... एक्स-बॉयफ्रेंड ने वैशाली को ऐसे मौत के दर पर पहुंचा दिया
AajTak
अधूरी पुरानी मोहब्बत, रूपहले पर्दे पर चमकती किस्मत, नए रिश्तों पर आई आफत, शादी में पुराने दोस्त की वजह से आने वाली रुकावट और फिर डिप्रेशन की दस्तक. वैशाली की छोटी सी जिंदगी के रिश्तों की कुल कहानी यही है.
एक सगाई हो चुकी थी मगर दूसरा रिश्ता भी पनप रहा था. बस चार दिन बाद ही शादी होनी थी. ब्लैकमेलिंग की वजह से ये शादी टूटने का डर भी सता रहा था. ऊपर से कोरोना ने करियर पर भी ब्रेक लगा दिया था. उसी बनते बिगड़ते रिश्ते और काम को लेकर अभिनेत्री वैशाली ठक्कर डिप्रेशन का शिकार होती जा रही थी. यही वो वजह थी कि वेवक्त और बेमौत ही वैशाली ने खुद जिंदगी को अलविदा कह दिया.
डिप्रेशन की दस्तक अधूरी पुरानी मोहब्बत, रूपहले पर्दे पर चमकती किस्मत, नए रिश्तों पर आई आफत, शादी में पुराने दोस्त की वजह से आने वाली रुकावट और फिर डिप्रेशन की दस्तक. कुल मिला कर वैशाली की छोटी सी जिंदगी के रिश्तों की कुल कहानी यही है. ये रिश्ता क्या कहलाता है? इसे समझने के लिए वैशाली की ज़िंदगी से जुड़े हर रिश्तों को समझना होगा.
शादी के लिए रजिस्ट्रेशन वैशाली ने खुदकुशी करने से पहले सुसाइड नोट में बेशक अपनी ज़िंदगी के आखिरी दो शब्द आई क्विट लिखा था. मगर इसी वैशाली की खुशियों का ये एक दूसरा दस्तावेज़ है. दस्तावेज वैशाली की शादी के रजिस्ट्रेशन का. जो उसने बीस सितंबर को इंदौर के कलेक्टर के दफ्तर में रजिस्टर्ड कराया था. इसी रजिस्ट्रेशन के बाद कलेक्टर ऑफिस ने वैशाली और मुकेश कुमर गौर की शादी के लिए उन्हें बीस अक्तूबर की तारीख दी थी. मुकेश कैलिफोर्निया में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं.
वैशाली और राहुल के परिवारों में पुराना रिश्ता मगर इस तारीख से सिर्फ चार दिन पहले ही वैशाली ने इंदौर में ही अपने घर में पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली. जिस घर में वैशाली ने खुदकुशी की उस घर से बस कुछ ही दूरी पर उस शख्स का घर था जिसने वैशाली की खुशियों में आग लगाई थी. नाम है राहुल नवलानी. उम्र करीब 33 साल. इंदौर में ही उसका प्लाइवुड का बिजनेस है राहुल लैमिनेट्स के नाम से. राहुल के पिता का भी शंकर प्लाइवुड के नाम से होलसेल का बिजनेस है. राहुल के पिता और वैशाली के पिता बहुत पुराने दोस्त हैं. इसी वजह से दोनों परिवार का एक-दूसरे के घर भी आना-जाना था. दोनों परिवार रहते भी एक ही इलाके में थे. इसी आने-जाने के दौरान राहुल और वैशाली की दोस्ती हो गई.
टीवी पर पहचान बना चुकी थी वैशाली वैशाली ने इंदौर के ईएमआरसी से पढ़ाई की और फिर एक्टिंग की दुनिया में किस्मत आज़माने करीब सात साल पहले मुंबई पहुंच गई. मुंबई में वैशाली का काम ठीकठाक चल रहा था. ससुराल सिमर का, ये है आशिक़ी, सुपर सिस्टर्स, विष या अमृत जैसे सीरियल में काम कर वैशाली अपनी एक जगह बना रही थी. पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने वैशाली को और शोहरत बख्शी. सब कुछ ठीक चल रहा था.
कोरोना के दौर में वैशाली लौटी इंदौर मगर तभी 2020 में कोरोना आ गया. पूरी दुनिया को परेशान करने वाले कोरोना ने वैशाली की भी ज़िंदगी बदलनी शुरू कर दी. कोरोना से पहले वैशाली का आखिरी टीवी शो रक्षाबंधन था. कोरेना की वजह से शहर के साथ-साथ काम भी बंद हो चुक था. लिहाज़ा वैशाली मार्च 2020 में मुंबई से इंदौर आ गई.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






