
अधिकारियों के तबादले पर भिड़ गए CM सिद्धारमैया और डिप्टी CM डीके शिवकुमार, कर्नाटक कांग्रेस में फिर रार
AajTak
अधिकारियों के ट्रांसफर को लेकर कर्नाटक के सीएम और डिप्टी सीएम आमने-सामने आ गए हैं. इस संबंध में डीके शिवकुमार ने मुख्य सचिव को एक पत्र भी लिखा है. उन्होंने कहा कि इस सरकार के कार्यकाल की शुरुआत में ही मैंने स्पष्ट रूप से निर्देश दिए थे कि मेरे अधिकार क्षेत्र वाले विभागों में तबादले और नियुक्तियों से संबंधित कोई भी आदेश बिना मेरी मंजूरी के नहीं किए जाने चाहिए.
कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के तबादले को लेकर खींचतान शुरू हो गई है. इस संबंध में डीके शिवकुमार ने राज्य के चीफ सेक्रेटरी को एक पत्र भी लिखा है और कहा कि उनकी मर्जी के बिना उनके विभाग में अधिकारियों का तबादला नहीं किया जा सकता. ये विवाद उस वक्त शुरू हुआ जब सीएम ने जल संसाधन मंत्रालय के मुख्य अभियंताओं (चीफ इंजीनियर्स) का ट्रांसफर बिना शिवकुमार की मंजूरी कर दिया था.
डीके शिवकुमार ने मुख्य सचिव (चीफ सेक्रेटरी) को लिखे एक पत्र में अपनी नाराजगी जाहिर की है. डिप्टी सीएम ने अपने पत्र में कहा, 'इस सरकार के कार्यकाल की शुरुआत में ही मैंने स्पष्ट रूप से निर्देश दिए थे कि मेरे अधिकार क्षेत्र वाले विभागों, जैसे जल संसाधन विभाग, में तबादले और नियुक्तियों से संबंधित कोई भी आदेश मुख्य प्रशासनिक सचिवालय शहरी अवसंरचना (C.A.S.U.I) द्वारा मेरी पूर्व स्वीकृति के बिना जारी नहीं किया जाना चाहिए.'
उन्होंने आगे लिखा, 'जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंताओं की सेवा-संबंधी कार्यों के तबादले के मामले में भी ये निर्देश दोहराया गया था कि ऐसे मामलों में मेरी स्वीकृति अनिवार्य है. लेकिन हाल ही में अधिसूचना संख्या CASUI 28 SE 2024, दिनांक 09.05.2025 के तहत कुछ मुख्य अभियंताओं का तबादला मेरी मंजूरी के बिना जल संसाधन विभाग में कर दिया गया. मैं इस आदेश के उल्लंघन पर कड़ा ऐतराज जताता हूं.'
डिप्टी सीएम ने इस आदेश को तुरंत वापस लेने का निर्देश दिया है और आने वाले वक्त में ऐसे मामलों से संबंधित कोई भी आदेश मेरी बिना मंजूरी लिए जारी नहीं किया चाहिए.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








