
'अदालतें तो 1949 से थीं...', राम मंदिर का क्रेडिट मोदी-योगी को क्यों? के सवाल पर बोले रामलला के मुख्य पुजारी
AajTak
रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने आज तक से विशेष बातचीत में कहा कि उस समय बहुत कष्ट होता था जब बरसात के छींटे भगवान के आसन तक आते थे. प्रभु को सप्ताह में 7 वस्त्र पहनाए जाते थे. एक बार रामनवमी को जो वस्त्र बनते थे, वही सालभर चलते थे. जबकि उन्हें रोज नए वस्त्र पहनाए जाने चाहिए. उनके भोग, प्रसाद और अन्य खर्चों के लिए सिर्फ 20 हजार रुपए सालाना मिलते थे.
अयोध्या के नवनिर्मित भव्य मंदिर में 22 जनवरी 2024 को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है. उससे पहले आज तक ने प्रभु राम के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास से बातचीत की. उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़ी अपनी यादों को साझा किया. सत्येंद्र दास ने कहा कि इस घड़ी की वर्षों से प्रतीक्षा थी. प्राण प्रतिष्ठा का दृश्य अपने आप में अद्भुत और विलक्षण होगा. जिस दिन प्राण प्रतिष्ठा होगी और रामलला अपने भव्य और दिव्य मंदिर में विराजेंगे वह एक युग के समान है. ऐसा लगता है कि जितनी चुनौतियां और परेशानियां रहीं वे सब समाप्त हुईं, अब युग बदल गया, अब राम का युग आया है.
राम मंदिर का श्रेय किसे जाता है? इस पर रामलला के मुख्य पुजारी ने कहा, 'अदालतें आज से नहीं हैं, 1949 के पहले से हैं. इतने वर्षों में राम मंदिर को लेकर फैसला क्यों नहीं आया? कांग्रेस की सरकार रही, और सरकारें आईं तब यह क्यों नहीं हुआ? भाजपा की सरकार आई तो राम मंदिर की सुनवाई टालने की साजिश किसकी थी? मैं कहूंगा कि जिनकी राम में आस्था है, जिन पर भगवान की कृपा है वे सत्ता में हैं और जो मन व कर्म से विरोधी थे वे बाहर हैं. देश और उत्तर प्रदेश में कई पार्टियों की सत्ता आई, लेकिन किसी सरकार की दृष्ठि अयोध्या पर नहीं आई. बीजेपी जबसे सरकार में आई, विशेषकर प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अयोध्या पर दृष्टि बनी हुई है. उनकी वजह से आज अयोध्या बहुत तेजी से विकसित हो रही है.'
प्राण प्रतिष्ठा का अर्थ क्या होता है? इस बारे में आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा, 'किसी निर्जीव को सजीव बना देना प्राण प्रतिष्ठा है. वह मूर्ति तब तक निर्जीव है, जब तक शास्त्रों में वर्णित मंत्रों को अभिमंत्रित करके उसकी प्राण प्रतिष्ठा नहीं की जाती'. प्राण प्रतिष्ठा के लिए 86 सेकंड के मुहूर्त के बारे में महंत सत्येंद्र दास ने कहा, 'इतने ही समय में उन मंत्रों का उच्चारण हो जाता है, जिनके जाप की जरूरत प्राण प्रतिष्ठा के लिए होती है. इसीलिए 86 सेकंड का शुभ मुहूर्त रखा गया है. यह पूजा सिर्फ 22 जनवरी की नहीं है, बल्कि उसके पहले ही शुरू हो जाएगी. करीब सप्ताहभर के अनुष्ठान में कई देवी-देवताओं का आह्वान किया जाएगा'.
'रामलला की कृपा से वो दर्दनाक 28 वर्ष भी बीत गए' आचार्य सत्येंद्र दास ने उस समय को भी याद किया जब रामलला को वर्षों तक तिरपाल के नीचे रहना पड़ा. उन्होंने आज तक से विशेष बातचीत में कहा, 'वह बहुत ही दर्दनाक समय था. ये समझिए की भगवान रामलला की कृपा से 28 वर्ष बीत गए और पता नहीं चला. जब प्रभु राम वनवास के लिए जाने लगे तो माता सीता ने हठ किया की मैं भी साथ चलूंगी. तब भगवान ने तमाम तर्क रखे कि क्यों उनका जाना ठीक नहीं है. तब सीता माता ने कहा कि जैसे बिना जल के गंगा और सरयू का अर्थ नहीं रह जाता, वैसे ही साथ में पति नहीं है तो नारी भी निर्जीव है'.
आचार्य सत्येंद्र दास ने के मुताबिक, 'माता सीता ने प्रभु राम से कहा, आप वन चले जाएंगे तो मैं भी निर्जीव हो जाऊंगी, इसलिए वन में जो भी कष्ट होंगे मैं सब सह लूंगी, लेकिन आपको वियोग नहीं सह पाऊंगी. प्रभु राम ने उन्हें समझाने की कोशिश की कि 14 वर्ष बहुत लंबा समय नहीं है, बीत जाएगा. लेकिन वह नहीं मानीं और साथ गईं. वैसे ही जो भी समस्याएं आईं, यह धैर्य रहा कि ये भी समय बीत जाएगा और अच्छा समय जरूर आएगा. तिरपाल हटेगा, भव्य मंदिर बनेगा. क्योंकि भगवान की इच्छा के बिना पत्ता भी नहीं हिलता. आज वह समय आ गया'.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.






