
अतुल सुभाष सुसाइड पर लोगों को क्यों याद आई आयशा की दर्दनाक कहानी? पुराना वीडियो वायरल
AajTak
अतुल सुभाष केस के साथ ही साल 2021 में हुए आयशा सुसाइड केस को भी याद कर रहे हैं. बता दें, 25 फरवरी 2021 को आयशा ने नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली थी.
अतुल सुभाष सुसाइड केस पर पूरे देश में चर्चा हो रही है. सोशल मीडिया पर भी इस मामले को लेकर कई ट्रेंड देखने को मिल रहे हैं. कुछ ट्रेंड्स में अतुल सुभाष को न्याय दिलाने की बात की जा रही है, तो कुछ में सिस्टम को सुधारने की मांग उठ रही है.
34 साल के अतुल सुभाष बेंगलुरु की एक कंपनी में AI इंजीनियर के तौर पर काम कर रहे अतुल सुभाष मोदी ने आत्महत्या कर ली. सुसाइड से पहले उन्होंने करीब 1 घंटे 20 मिनट का वीडियो बनाया और 24 पन्नों का सुसाइड नोट लिखा. इसमें उन्होंने अपनी पत्नी निकिता सिंघानिया और उसके परिवार को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है. सोशल मीडिया पर #JusticeForAtulSubhash और #MenToo जैसे ट्रेंड करने लगा. इस हैशटैग के जरिए लोग अपनी राय जाहिर कर रहे हैं.
इस बीच, सोशल मीडिया पर कुछ लोग साल 2021 में हुए आयशा सुसाइड केस को भी याद कर रहे हैं. 25 फरवरी 2021 को आयशा ने नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली थी. सुसाइड से पहले उसने एक वीडियो बनाकर अपने पति आरिफ को भेजा था, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ.
कुछ ऐसे याद किया आयशा सुसाइड केस
अब सवाल उठता है कि आयशा केस को अतुल सुभाष मामले से क्यों जोड़ा जा रहा है. आइए जानते हैं कि आयशा केस में क्या हुआ था और क्यों यह मामला अब फिर से चर्चा में है.
आयशा ने 25 फरवरी 2021 को साबरमती नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली थी. सुसाइड से पहले उसने एक वीडियो बनाकर अपने पति आरिफ को भेजा, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











