
अतीक, मुख्तार, विजय मिश्रा के बाद इस 'बाहुबली' पर शिकंजा, 'सरकार' ने धीरे से दिया जोर का झटका
AajTak
पूर्वांचल के सबसे बड़े बाहुबली नेता दिवंगत हरिशंकर तिवारी के निधन के बाद से ही उनके परिवार के बुरे दिन शुरू हो गए थे. अब ईडी ने उनके परिवार से संबंधित 72 करोड़ की संपत्तियां जब्त कर ली हैं. ये कार्रवाई पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी जुड़ी कंपनी गंगोत्री इंटरप्राइजेज लिमिटेड द्वारा बैंकों का पैसा हड़पने के मामले में की गई है.
उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद से ही बाहुबलियों और माफियाओं के बुरे दिन शुरू हो गए. पहले अमरमणि त्रिपाठी, मुख्तार अंसारी, अतीक अहमद और विजय मिश्रा के साम्राज्य को ध्वस्त करने के बाद सरकार की नजरें पूर्वांचल के सबसे बड़े बाहुबली नेता दिवंगत हरिशंकर तिवारी की ओर पड़ चुकी हैं. इसकी शुरूआत हरिशंकर तिवारी के परिवार से संबंधित करोड़ों की संपत्तियों को जब्त करने के साथ हुई है. ईडी ने बाहुबली नेता के बेटे विनय शंकर तिवारी पर शिकंजा कसते हुए उनके परिवार की 72 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त कर ली है. उनकी ये संपत्तियां लखनऊ, गोरखपुर और महराजगंज जिले में स्थित हैं. इसे तिवारी परिवार पर गहरी चोट माना जा रहा है.
बाहुबली रहे हरिशंकर तिवारी के बेटे विनय शंकर तिवारी गोरखपुर के चिल्लूपार विधानसभा सीट से विधायक रहे हैं. यूपी की राजनीति में उनके परिवार का लंबे समय तक दखल रहा है. एक वक्त था जब पूर्वांचल क्या पूरे देश में हरिशंकर तिवारी की तूती बोलती थी. उनके बाहुबल और होशियारी की वजह से अपराध से लेकर राजनीति तक कोई कभी उनको शिकस्त नहीं दे पाया. वीरेंद्र शाही से लेकर श्रीप्रकाश शुक्ला तक एक से बढ़कर एक माफिया और बाहुबली पैदा हुए, लेकिन उनके आगे कोई टिक नहीं पाया. यहां तक कि उनके परिवार के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद सीबीआई और ईडी भी उनके जीवित रहते कार्रवाई नहीं कर पाई. लेकिन निधन के बाद केंद्रीय एजेंसी ने पहली बार जोरदार झटका दिया है.
पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी और उनके परिवार के लोग गंगोत्री इंटरप्राइजेज लिमिटेड नामक कंपनी में डायरेक्टर, प्रमोटर और गारंटर की भूमिका में हैं. इस कंपनी पर कई बैंकों के करीब 1200 करोड़ रुपए हड़पने का आरोप है. बताया जा रहा है कि इस कंपनी के जरिए बैंक ऑफ इंडिया के नेतृत्व वाले सात बैंकों के कंसोर्टियम से 1129.44 करोड़ रुपए की क्रेडिट सुविधाओं का लाभ लिया गया था. लेकिन पैसे लौटाए नहीं गए, जिसकी वजह से इन बैंकों को 754.24 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था. इस मामले में बैंकों की शिकायत पर साल 2020 में सीबीआई ने केस दर्ज किया था. इसके बाद लखनऊ से लेकर गोरखपुर तक तिवारी परिवार के कई ठिकानों पर सीबीआई ने छापेमारी की थी.
सर्वविदित है तिवारी हाता और गोरखनाथ मठ के बीच की अदावत
1 जुलाई 2019 को डेबिट रिकवरी ट्रिब्यूनल ने विनय शंकर तिवारी सहित उनके 33 परिजनों को समन जारी किया था. साल 2020 में सीबीआई ने केस दर्ज किया. उसके बाद साल 2021 में ईडी ने इस केस की जांच शुरू कर दी. लेकिन हरिशंकर तिवारी के स्वास्थ्य और उनके पीछे लोगों की सहानुभूति को देखकर जांच एजेंसियां थोड़ी सुस्त हो गईं. अब उनके निधन के बाद इस मामले में धड़ाधड़ कार्रवाई की जा रही है. दरअसल, हाता और मठ की लड़ाई सर्वविदित है. सभी जानते हैं कि हरिशंकर तिवारी और योगी आदित्यनाथ एक-दूसरे को कभी पसंद नहीं करते थे. पूर्वांचल में दोनों को ब्राह्मण और ठाकुरों का प्रतिनिधि माना जाता था. दोनों के बीच की जातीय जंग बहुत जल्द राजनीतिक अदावत में बदल गई.
योगी आदित्यनाथ के सीएम बनते ही तिवारी हाता पहुंची पुलिस

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.



