
अतीक-अशरफ हत्याकांड... SIT बेनकाब करेगी शूटर्स की साजिश, इन 10 सवालों से सामने आएगा सच
AajTak
Atiq Ashraf Murder Case: यूपी के प्रयागराज में 15 अप्रैल को हुए अतीक-अशरफ हत्याकांड की तेजी से जांच चल रही है. गुरुवार को SIT की टीम घटनास्थल पर पहुंची. इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम भी आई. यहां क्राइस सीन रिक्रिएट किया गया. हत्याकांड की सच्चाई सामने लाने के लिए दस सवाल तैयार किए गए हैं.
माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की 15 अप्रैल की रात प्रयागराज में हत्या कर दी गई थी. पुलिस की सुरक्षा के बीच इस सनसनीखेज हत्याकांड को शूटर अरुण मौर्या, सनी और लवलेश तिवारी ने अंजाम दिया था. तीनों पत्रकार बनकर पहुंचे, इसके बाद जैसे ही अतीक और अशरफ ने मीडिया से बात करनी शुरू की, तीनों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस दौरान हुई करीब 18 राउंड फायरिंग में 8 गोलियां अतीक को लगीं. इस हत्याकांड की जांच चल रही है.
एसआईटी और न्यायिक आयोग की टीम के बाद गुरुवार को फॉरेंसिंक टीम भी मौके पर पहुंची. टीम ने क्राइम सीन रिक्रिएट किया. इससे पहले न्यायिक आयोग ने पड़ताल की थी. धूमनगंज के SHO और जख्मी सिपाही से सवाल-जवाब भी किए गए. इस हत्याकांड की सच्चाई सामने लाने के लिए SIT (Special Investigation Team) ने दस सवाल तैयार किए हैं.
पहला सवाल- अतीक और अशरफ की हत्या के वक्त पहला शूटर, जिसने अतीक की कनपटी पर गोली दागी थी, वो कितनी दूर था.दूसरा सवाल- जब अतीक और अशरफ पर फायरिंग हुई तब पुलिसकर्मी किस पोजीशन में थे.तीसरा सवाल- तीनों शूटर्स मीडिया कर्मियों के साथ खड़े थे या अचानक अतीक और अशरफ के रुकने पर आए और फायरिंग की.चौथा सवाल- शूटर्स ने जब सरेंडर किया, उस समय किस टीम ने किस शूटर को पकड़ा.पांचवां सवाल- किस शूटर ने किसको कितनी दूर और किस एंगल से गोली मारी.छठा सवाल- शूटर्स ने आखिर भागने या पुलिस पर फायरिंग के बजाय किन परिस्थितियों में सरेंडर किया.सातवां सवाल- तीनों शूटर्स के बीच कितनी दूरी थी. किसके पास कौन सा हथियार था और कितनी दूर से गोली चला रहे थे.आठवां सवाल- अस्पताल के मेन गेट से पहले जहां पुलिस की गाड़ी खड़ी थी और जहां से पैदल आने पर अशरफ को गोली मारी गई, उसकी दूरी कितनी थी.नवां सवाल- 19 पुलिस कर्मी अतीक अहमद और अशरफ की सुरक्षा में तैनात थे, तो हर पुलिस वाला कहां था.दसवां सवाल- एसआईटी आज हुए क्राइम सीन रिक्रिएशन और घटना के मिले वीडियो फुटेज को चेक करेगी कि सीन रिक्रिएशन के दौरान पुलिस वालों के बयान और असल में कितना अंतर है.
तीनों शूटर्स से पुलिस ने 8 घंटे पूछताछ की
गौरतलब है कि अतीक और अशरफ को मारने वाले शूटर्स (सनी, लवलेश और अरुण) ने पुलिस पूछताछ में बड़े खुलासे किए हैं. तीनों से पुलिस ने 8 घंटे पूछताछ की. पुलिस का कहना है कि इन तीनों में सनी सिंह सबसे खतरनाक है.
मैं डॉन हूं, मेरा कोई आका नहीं- सनी सिंह

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










