
'अतरंगी रे' एक्ट्रेस पर नौकरानी से लगाए मारपीट और उत्पीड़न के आरोप, मामला दर्ज
AajTak
साउथ एक्ट्रेस डिम्पल हयाती के खिलाफ उनकी नौकरानी ने हैरेसमेंट के आरोप लगाए हैं. साथ ही पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है. नौकरानी का आरोप है कि डिम्पल और उनके पति उन्हें गाली देते और प्रताड़ित करते थे.
साउथ सिनेमा की एक्ट्रेस डिम्पल हयाती बुरी फंस गई हैं. उनकी हाउस हेल्प ने उनपर गंभीर आरोप लगाए हैं. पुलिस ने बुधवार को डिम्पल और उनके पति डेविड के खिलाफ उनकी नौकरानी को गाली देने, परेशान करने और धमकाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है.
नौकरानी को डराया-धमकाया!
शिकायत करने वाली 22 साल की युवती ओडिशा की रहने वाली है. उसने आरोप लगाया कि एक्ट्रेस और उनके पति उसे ठीक से खाना नहीं देते थे, गंदी भाषा में डांटते थे और धमकाते थे, जबकि वो अपना काम ईमानदारी से कर रही थी.
उस महिला ने बताया कि वह 22 सितंबर से डिम्पल के घर में काम कर रही थी. उसके अनुसार, दंपति उसे अपमानित करते हुए कहते थे, “मेरी जिंदगी उनके चप्पलों के बराबर भी नहीं है.”
पति ने तोड़ा फोन
महिला ने आरोप लगाया कि 29 सितंबर को जब उसने उनके बुरे व्यवहार का वीडियो बनाने की कोशिश की, तो दंपति ने उसे धमकाया. हाउस हेल्प ने पुलिस को कहा कि, “डिम्पल के पति ने मेरा फोन छीनकर जमीन पर फेंक दिया और तोड़ दिया,”

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.











