
अतरंगी बालों के साथ स्कूल पहुंचा तो सुनाया गया फरमान, 'या तो गंजे हो जाओ या अकेले पढ़ो'
AajTak
इंग्लैंड में कई महीने लॉकडाउन चलने के बाद कुछ शहरों के स्कूलों को खोला गया है. हालांकि 15 साल का जैकब ली-स्टोक्स जब अपने स्कूल पहुंचा तो अपने हेयरस्टायल के चलते सुर्खियों में आ गया. जैकब ने अपने बालों को ब्लू और पिंक कलर से डाई करा लिया था. लेकिन उसके अजीबोगरीब प्रयोगों ने उसके बालों को काफी खराब कर दिया था. जब स्कूल प्रशासन ने जैकब के बालों को देखा तो उसे कह दिया गया कि वो स्कूल में अकेला काम करेगा और क्लास के बाकी स्टूडेंट्स से दूरी बनाकर रखेगा.
इंग्लैंड में कई महीने लॉकडाउन चलने के बाद कुछ शहरों के स्कूलों को खोला गया है. हालांकि 15 साल का जैकब ली-स्टोक्स जब अपने स्कूल पहुंचा तो अपने हेयरस्टायल के चलते सुर्खियों में आ गया. जैकब ने अपने बालों को ब्लू और पिंक कलर से डाई करा लिया था. लेकिन उसके अजीबोगरीब प्रयोगों ने उसके बालों को काफी खराब कर दिया था. जब स्कूल प्रशासन ने जैकब के बालों को देखा तो उसे कह दिया गया कि वो स्कूल में अकेला काम करेगा और क्लास के बाकी स्टूडेंट्स से दूरी बनाकर रखेगा. (फोटो क्रेडिट: Pexels) लॉकडाउन के चलते कई महीने घर पर पढ़ाई करने के बाद जब जैकब लिंकनशायर की हम्बरस्टोन एकेडमी आया तो उसे देखकर टीचर्स ने कह दिया कि वो दूसरे बच्चों के साथ घुल-मिल नहीं सकता है. जैकब ने सारा दिन अपना स्कूल का सारा काम अकेले करते हुए ही बिताया था. जैकब की मां को जब ये पता चला तो वे हैरान रह गईं. उन्होंने स्कूल में शिकायत दर्ज कराई कि लॉकडाउन के चलते वे जैकब के बाल ठीक कराने नाई की दुकान पर नहीं जा सकती हैं तो स्कूल प्रशासन का कहना था कि जैकब को गंजा भी कराया जा सकता है. (फोटो क्रेडिट: Getty Images) जेमा लीनिंग नाम की महिला ने ग्रिंस्बी लाइव के साथ बातचीत में कहा कि स्कूल में कई स्टूडेंट्स हैं जिनके डाई बाल हैं. कई महीनों तक घर से पढ़ाई करने के बाद मेरा बेटा 8.20 पर स्कूल पहुंचा था और मुझे 9.15 पर ही कॉल आ गया था कि आपके बेटे को स्कूल में अकेले पढ़ने के लिए कहा गया है और उसे कहा गया है कि वो बाकी बच्चों के साथ ना घुले-मिले. (फोटो क्रेडिट: Getty Images)
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











