
अडानी ग्रुप का बयान- अकाउंट फ्रीज की खबर गलत, फिर भी एक दिन में डूबे 1.03 लाख करोड़
AajTak
एक खबर और देश के उद्योगपति गौतम अडानी की तमाम कंपनियों के शेयरों में सोमवार को लोअर सर्किट लगने लगा. इससे अडानी ग्रुप की कंपनियों में निवेश करने वालों के बीच निवेशकों में हंगामा मच गया.
एक खबर और देश के उद्योगपति गौतम अडानी की तमाम कंपनियों के शेयरों में सोमवार को लोअर सर्किट लगने लगा. इससे अडानी ग्रुप की कंपनियों में निवेश करने वालों के बीच हंगामा मच गया. खबर आई कि नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (NSDL) ने तीन विदेशी फंड्स अकाउंट्स फ्रीज कर दिए हैं, और इनके पास अडानी ग्रुप की 4 कंपनियों के 43,500 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के शेयर हैं. (Photo: Getty Images) इस रिपोर्ट के बाद अडानी ग्रुप का कुल मार्केट कैप 10 फीसदी से ज्यादा यानी 1.03 लाख करोड़ रुपये गिर गया. सोमवार को बाजार बंद होने के बाद अडानी ग्रुप की कंपनियों का मार्केट कैप गिरकर 8.9 लाख करोड़ रुपये हो गया. जबकि इससे पहले शुक्रवार को कंपनियों का मार्केट कैप 9.5 लाख करोड़ रुपये था. दरसअल, सोमवार को बाजार खुलते ही अडानी ग्रुप की सभी कंपनियों में गिरावट हावी हो गई. गौतम अडानी की तमाम कंपनियों में लोअर सर्किट लगने की वजह से ग्रुप का मार्केट कैप एक झटके में शुरुआती कारोबार के दौरान गिरकर 8.5 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया. हालांकि, उसके बाद धीरे-धीरे शेयर में गिरावट कम हुई और बाजार बंद होने तक अडानी ग्रुप की कंपनियों का मार्केट कैप फिर थोड़ा बढ़कर 8.9 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया. (Photo: Getty Images)
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











