
अडानी इंटरप्राइजेज का FPO, 31 दिसंबर तक लगा सकेंगे पैसा...चेक करें पूरी डिटेल्स
AajTak
Adani Enterprises FPO:गौतम अडानी की कंपनी Adani Enterprises का फॉलो ऑन पब्लिक ऑफर शुक्रवार से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहा है. इन्वेस्टर्स इसमें 31 जनवरी तक निवेश कर सकेंगे. इस एफपीओ के जरिए कंपनी 20,000 करोड़ रुपये जुटाएगी. शेयरों का प्राइस बैंड 3,112-3,276 रुपये तय किया गया है.
हिंडनबर्ग की एक निगेटिव रिपोर्ट (Hindenburg Report) का सामना कर रहे अडानी ग्रुप की कंपनी Adani Enterprises का फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर (FPO) आज से सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन हो रहा है. इन्वेस्टर्स इसमें महीने के आखिरी दिन यानी 31 जनवरी तक पैसे लगा सकेंगे. इस एफपीओ के जरिए मार्केट से 20,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई गई है. बीते दिनों ग्रुप की ओर से इसके प्राइसबैंड समेत अन्य डिटेल्स का ऐलान कर दिया गया था.
FPO के लिए ये है फ्लोर प्राइस अडानी इंटरप्राइजेज लिमिटेड के फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर (Adani Enterprises FPO) के लिए 3,112 रुपये प्रति शेयर फ्लोर प्राइस (Floor Price) तय किया गया है. सभी कैटेगरी के इन्वेस्टर्स के लिए इसका कैप प्राइस 3,276 रुपये प्रति शेयर है. इसके तहत मिनिमम लॉट साइज चार शेयरों का होगा. इसे 31 जनवरी तक सब्सक्राइब किया जा सकेगा. एक फरवरी 2023 को देश का आम बजट पेश होने के तुरंत बाद तीन फरवरी को अलॉटमेंट किया जाएगा.
हिंडनबर्ग की रिपोर्ट का Stock पर असर कंपनी की ओर से शेयर डिटेल के मुताबिक, अलॉटमेंट के बाद रिफंड प्रोसेस के लिए 6 फरवरी की तारीख तय की गई है. वहीं डीमेट अकाउंट में शेयर क्रेडिट होने की डेट 7 फरवरी है. अडानी इंटरप्राइसेस की लिस्टिंग डेट 8 फरवरी 2023 रखी गई है. गौतम अडानी की इस कंपनी का स्टॉक बीते एक साल में ही अपने निवेशकों को 94 फीसदी तक का रिटर्न दे चुका है.
हालांकि, हिंडनबर्ग की रिसर्च रिपोर्ट के बाद अडानी इंटरप्राइसेस समेत ग्रुप की अन्य कंपनियों के शेयरों पर विपरीत असर पड़ा है. सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को खबर लिखे जाने तक सुबह 11.14 बजे तक Adani Enterprises Ltd के शेयर 5.94% या 201.45 रुपये की गिरावट के साथ 3,187.50 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहे थे.
ग्रे-मार्केट में शेयरों का ये हाल! इस फॉलो ऑन पब्लिक ऑफर के जरिए रिटेल इन्वेस्टर्स को 10 फीसदी प्रति शेयर डिस्काउंट पर शेयर ऑफर किया जाएगा. अडानी इंटरप्राइजेज FPO को लेकर ग्रे-मार्केट सेंटीमेंट सपाट है. बाजार जानकारों के मुताबिक, अडानी इंटरप्राइजेज के शेयर ग्रे मार्केट में 45 रुपये प्रीमियम पर थे. हालांकि, यह बुधवार के मुकाबले बेहद कम है, उस दिन GMP 100 रुपये पर था. Adani Group इस एफपीओ के जरिए जुटाई गई रकम का इस्तेमाल अडानी इंटरप्राइजेज लिमिटेड और उसकी सहायक कंपनियों के कर्ज का पेमेंट करने और कैपिटल खर्च के लिए करेगा.
क्या होता है FPO? फॉलो ऑन पब्लिक ऑफर (FPO) दरअसल, किसी कंपनी के लिए पैसे जुटाने का एक तरीका होता है. जो कंपनी पहले से शेयर मार्केट में लिस्टेड होती है, वो इन्वेस्टर्स के लिए नए शेयर ऑफर करती है. ये शेयर बाजार में मौजूद शेयरों से अलग होते हैं. इनमें ज्यादातर स्टॉक्स प्रोमोटर्स जारी करते हैं. मतलब अपने हिस्से के शेयरों को बाजार में सेल करते हैं. अडानी इंटरप्राइजेज में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी करीब 72 फीसदी है.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











