
अटॉर्नी जनरल, सॉलिसिटर जनरल की रिटेनर फीस कितनी? RTI से आया सामने
AajTak
अटॉर्नी जनरल, सॉलिसिटर जनरल सरकार के टॉप लॉ ऑफिसर्स होते हैं. इनको रिटनेर फीस के तौर पर केंद्र सरकार ने पिछले कुछ सालों में एक करोड़ रुपये से ज्यादा दिए हैं. इसकी जानकारी RTI के जरिए सामने आई है. बीजेपी सरकार ने इस रिटेनर फीस को बढ़ाया था.
विभिन्न कोर्ट में केंद्र सरकार की तरफ से केस लड़ने वाले अटॉर्नी जनरल और सॉलिसिटर जनरल से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है. पता चला है कि सरकार के टॉप लॉ ऑफिसर्स को रिटेनर फीस के तौर पर पिछले कुछ सालों में एक करोड़ से ज्यादा रुपये दिए गए हैं.
यह जानकारी कानून और न्याय मंत्रालय में दायर की गई एक RTI के जरिए मिली है. इससे पता चला है कि बीजेपी की केंद्र सरकार ने Attorney General और Solicitor General को रिटेनर फीस के तौर पर 1 करोड़ से ज्यादा रुपये दिए.
क्या होती है Retainer fee?
रिटेनर फीस (Retainer fee) वह पैसा होता है जो कि वकील की सेवाओं को बुक करने के लिए दिया जाता है. मतलब यह पैसा सर्विस लेने के लिए एक तरह से दिया गया एडवांस है. यह वकील की फीस से अलग होता है. फिर जब वह वकील किसी केस को दायर करेगा या फिर उसमें जिरह करेगा उसके लिए अलग चार्ज होगा.
बीजेपी सरकार ने बढ़ाई थी रिटेनर फीस
कानून और न्याय मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक, Attorney General of India को साल 2012 से सितंबर 2015 तक रिटेनर फीस के तौर पर 54 हजार रुपये प्रतिमाह मिलते थे. इसे एक अक्टूबर 2015 को बढ़ाकर 79 हजार रुपये प्रतिमाह किया गया.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









