
अटल सेतु पर डकैती का लगा था आरोप, मुंबई कोर्ट ने दी युवक को जमानत… जानिए क्या है मामला
AajTak
अटल सेतु पर सेल्फी लेने के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया था. पीड़ित की कार से थोड़ा आगे खड़ी दो कारों में सवार छह लोगों ने उनके शोर मचाने पर आपत्ति जताई. इसके बाद दोनों के बीच गाली-गलौज शुरू हो गई. फिर पीड़ित वहां से चले गए. आरोपियों ने कार रोककर उनके मोबाइल, पैसे और कार की चाभी छीन ली थी.
मुंबई की एक अदालत ने 20 साल के एक युवक को जमानत दे दी है. वह उन छह लोगों में से एक था, जिन पर अटल सेतु पर डकैती करने का आरोप लगाया गया था. जनवरी में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पुल का उद्घाटन किया था. मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ने वाले अटल सेतु को जनता के लिए खोल दिया गया था.
इसके ठीक एक महीने बाद 11 फरवरी को अटल सेतु पर कार पार्क कर सेल्फी लेने को लेकर विवाद में छह लोगों के खिलाफ डकैती की एफआईआर दर्ज की गई थी. शिकायतकर्ता के अनुसार, वह 11 और 12 फरवरी की मध्यरात्रि को अपने भाई और दोस्त के साथ घूमने के लिए अपनी कार से अटल सेतु गया था.
रात करीब 2 बजे उसने कार रोकी और सेल्फी लेने के लिए नीचे उतरा. जब वे वहां आनंद ले रहे थे, तभी उनसे थोड़ा आगे खड़ी दो कारों में सवार छह लोगों ने उनके शोर मचाने पर आपत्ति जताई. इसके बाद दोनों के बीच गाली-गलौज शुरू हो गई. इसके बाद शिकायतकर्ता और उसके साथ आए लोग वहां से चले गए.
यह भी पढ़ें- रास नहीं आ रही थी पढ़ाई, 'करियर बनाने' को भागे मुंबई… 8वीं कक्षा के बच्चे घरवालों से ऐसे मिले
छीना था फोन, पैसे और कार की चाभी
आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने शिकायतकर्ता की कार का पीछा किया और उसे रोक लिया. आरोपियों ने लोहे की रॉड से शिकायतकर्ता और उसके साथ आए लोगों पर हमला किया. जब शिकायतकर्ता के दोस्त ने घटना का वीडियो शूट करने की कोशिश की, तो एक आरोपी ने फोन छीन लिया.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.











