
अजूबा! 912 दिनों बाद बंद हुआ 10 साल की लड़की का मुंह; दुर्लभ बीमारी ने उड़ा दिए थे बड़े-बड़े डॉक्टरों के होश
AajTak
कोलकाता के प्रसिद्ध आर अहमद डेंटल कॉलेज और हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने एक 10 साल की बच्ची को नया जीवन दिया है, जो एक दुर्लभ बीमारी के कारण पिछले ढाई साल से अपना मुंह बंद नहीं कर पा रही थी.
कोलकाता के एक सरकारी डेंटल हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने वह कर दिखाया जो देश-विदेश के कई बड़े अस्पताल नहीं कर पाए. लगभग 912 दिनों तक खुले मुंह के साथ रहने को मजबूर एक नाबालिग लड़की अब आखिरकार अपना मुंह बंद कर पा रही है.
दरअसल, लगभग 10 साल की बच्ची एक ऐसी बीमारी से पीड़ित थी जिसने उसके जबड़े और चेहरे की मांसपेशियों को कंट्रोल करने वाली नसों को नुकसान पहुंचाया था, जिससे वह लगभग 912 दिनों तक अपना मुंह बंद नहीं कर पा रही थी.
राज्य के अंदर और बाहर कई अस्पतालों में इलाज के बावजूद उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ. अब, आर अहमद डेंटल कॉलेज और हॉस्पिटल में इलाज के बाद बच्ची आखिरकार अपना मुंह बंद कर पा रही है.
हॉस्पिटल के एक सीनियर डॉक्टर ने एक न्यूज को बताया, "वह एक्यूट डिसेमिनेटेड एन्सेफेलोमाइलाइटिस (ADEM) से पीड़ित थी, जो एक दुर्लभ ऑटोइम्यून न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर है जिसमें इम्यून सिस्टम दिमाग और स्पाइनल कॉर्ड पर हमला करता है."
डॉक्टर ने कहा कि लंबे समय तक मुंह बंद न कर पाने के कारण कई दिक्कतें हुईं, जिसमें मुंह का सूखना, जबड़े का संतुलन बिगड़ना और दांतों का असामान्य रूप से ऊपर की ओर बढ़ना शामिल है, जिसे सुप्रा-इरप्शन कहा जाता है.
उन्होंने आगे कहा, "क्योंकि उसका मुंह इतने लंबे समय तक खुला रहा, इसलिए दांत अपनी सामान्य स्थिति से काफी हट गए थे, जिससे इन्फेक्शन और स्थायी नुकसान का खतरा बढ़ गया था."

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









