
अजित पवार के क्रैश विमान का ब्लैक बॉक्स मिला, अब दुर्घटना की असली वजह आएगी सामने
AajTak
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के क्रैश विमान का ब्लैक बॉक्स मिल गया है. अब उनके विमान दुर्घटना की असली वजह सामने आ सकेगी. ब्लैक बॉक्स नारंगी रंग का एक छोटा बॉक्स होता है जिसमें विमान का डेटा सुरक्षित रहता है.
बुधवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की असामयिक मृत्यु ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया. एनसीपी नेता मुंबई से बारामती जा रहे थे और लैंडिंग के दौरान उनका विमान क्रैश हो गया. इस विमान दुर्घटना में विमान में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई. अब उस विमान का ब्लैक बॉक्स मिल गया है जिससे साफ हो जाएगा कि हादसे की असली वजह क्या थी.
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के सूत्रों ने बताया कि Learjet विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया गया है. ब्लैकबॉक्स एक ऐसा उपकरण होता है जिसमें विमान की हर गतिविधि दर्ज होती है. किसी भी विमान दुर्घटना के बाद ब्लैकबॉक्स ढूंढा जाता है ताकि हादसे की असली वजह सामने आ सके. इसे ब्लैक बॉक्स नाम दिया गया है लेकिन यह नारंगी रंग का एक छोटा डिब्बा होता है.
ब्लैक बॉक्स की डिजाइन ऐसी होती है कि किसी भी हादसे में यह सुरक्षित बच जाता है. विस्फोट, टक्कर, भीषण आग, हाई टेंपरेचर और पानी में भी यह सुरक्षित रहता है और इसमें विमान का डेटा सुरक्षित रहता है. डेटा मिलने के बाद विमान हादसे को समझने में आसानी होती है. ब्लैक बॉक्स से मिला डेटा भविष्य में विमान हादसों को रोकने में भी कारगर सिद्ध होता है.
राजकीय सम्मान के साथ हो रहा अजित पवार का अंतिम संस्कार
अजित पवार का अंतिम संस्कार गुरुवार सुबह 11 बजे राजकीय सम्मान के साथ किया जा रहा है. उनका अंतिम संस्कार उनके राजनीतिक गढ़ बारामती में किया जा रहा है. उनके अंतिम संस्कार में गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पहुंचे हैं.
अजित पवार के अलावा विमान में और चार लोग सवार थे

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.











