
अजित दादा की फरमाइश, 2 घंटे तक गाते रहे सिंगर राहुल वैद्य, शेयर किया 'आखिरी वीडियो'
AajTak
राहुल वैद्य ने अजित पवार को याद करते हुए एक भावुक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो संगीत का आनंद लेते नजर आते हैं. राहुल ने बताया कि ये उनसे हुई मुलाकात का आखिरी वीडियो है. इस पोस्ट ने फैंस और सेलेब्स को भी भावुक कर दिया.
नेता अजित पवार के प्लेन क्रैश में निधन से पूरी देश सदमे में हैं. सिंगर राहुल वैद्य ने भी अजित को याद किया. राहुल ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है. साथ ही अजित संग एक पुराना वीडियो शेयर किया, जो एक निजी कार्यक्रम का है. इस वीडियो में कई खास मेहमानों के साथ पहली पंक्ति में अजित पवार बैठे नजर आ रहे हैं.
राहुल ने दी श्रद्धांजलि
वीडियो में राहुल वैद्य मंच पर मशहूर गाना 'ओ मेरे दिल के चैन' गाते दिखाई दे रहे हैं, जबकि अजित पवार पूरे मन से संगीत का आनंद लेते हुए मुस्कुराते नजर आते हैं. वीडियो में अजित का संगीत के प्रति प्रेम साफ झलकता है.
राहुल वैद्य ने इस वीडियो के साथ एक भावुक नोट भी शेयर किया और बताया कि कैसे अजित उस रात अपनी पसंद के गानों की फरमाइश कर रहे थे.
राहुल ने लिखा- ये वीडियो 6 दिसंबर 2025 का है, जब अजित दादा करीब दो घंटे तक लगातार अपने पसंदीदा गानों की फरमाइश करते रहे. मुझे कभी नहीं लगा था कि ये उनसे मेरी आखिरी मुलाकात होगी. ये असमय विदाई अविश्वसनीय लगती है और दिल को गहराई से छू जाती है. अजित दादा बहुत जल्दी चले गए, लेकिन हमेशा याद रहेंगे. दादा, आपकी आत्मा को शांति मिले. ओम शांति.
ये जाहिर है कि अजित पवार सिर्फ एक कद्दावर नेता ही नहीं, बल्कि संगीत प्रेमी भी थे. उनके पिता अनंत राव पवार का फिल्म इंडस्ट्री से नाता भी रहा है. वो प्रोड्यूसर वी. शांताराम के साथ उनके प्रोडक्शन हाउस राजकमल स्टूडियोज में काम करते थे. इसकी झलक उनके अंदर भी साफ दिखती है.कार्यक्रम के दौरान भी अजित राहुल वैद्य से एक के बाद एक अपने पसंदीदा गीतों की फरमाइश करते रहे और करीब दो घंटे तक संगीत का आनंद लेते रहे.

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.











