
अजगर या एनाकोंडा! लोग बोले- मरा सा पड़ा था, फिर पलक झपकते ही पानी में कूद गया, Video
AajTak
यूपी के कानपुर की एक नहर में विशालकाय अजगर मिलने से लोगों में दहशत है. लोगों का कहना है कि पानी में तैरता हुआ इस तरह का अजगर पहली बार देखा गया है. ऐसा लग रहा था कि अजगर ना होकर एनाकोंडा हो. डर सता रहा है कि कहीं किसी दिन अजगर किसी को नुकसान ना पहुंचा दे.
यूपी के कानपुर में साढ़ इलाके में शनिवार को करीब 15 फीट लंबा अजगर नहर में तैरता दिखाई दिया. शहर के अलग-अलग इलाकों में हाल के दिनों में 3 से ज्यादा अजगर लोगों को मिल चुके हैं. लेकिन पानी में तैरता हुआ विशाल अजगर पहली बार देखा गया है.
जानकारी के मुताबिक, तिवारीपुर इलाके से एक नहर गुजरती है, इसी नहर के किनारे आज कुछ लड़के जानवर चरा रहे थे. इसी दौरान उनकी नजर नहर के किनारे लेटे विशालकाय अजगर पर पड़ी. पहले तो लड़कों ने सोचा कि अजगर मरा हुआ है. क्योंकि वह इस तरह लेटा था, जैसे उसमें जान ना हो.
पलक झपकते नहर में कूद गया
जैसे ही लड़कों ने डंडे से बाहर की तरफ खींचना चाहा तो अजगर पलक झपकते ही नहर में कूद गया. इसके बाद लड़के चिल्लाते रहे और अजगर नहर में तैरता हुआ चला गया.
अजगर मिलने से दहशत में लोग
अजगर करीब 15 फीट लंबा था. लोगों में दशहत देखी जा रही है. इस डर से कोई उसके पास नहीं गया. नहर में अजगर के मिलने से लोग चिंतित हैं. इसकी वजह ये है कि अक्सर आसपास के लड़के यहां नहाते हैं.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











