
अचानक सोना-चांदी हो गया इतना सस्ता... खरीदें या करें और इंतजार, 4 एक्सपर्ट्स की जान लें राय
AajTak
Gold-Silver Price Crash होने के चलते निवेशक असमंजस में हैं कि इन कीमती धातुओं की खरीदारी करें, या फिर अभी कुछ देर और इंतजार करें. इसे लेकर तमाम एक्सपर्ट्स अपनी-अपनी सलाह दे रहे हैं.
सोना और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. इन कीमती धातुओं के भाव का अचानक इस तरह टूटना लोगों को हैरान कर रहा है, क्योंकि इससे पहले ये रोज रिकॉर्ड तोड़ते हुए नजर आ रहे थे. अब जबकि सोना-चांदी अपने हाई लेवल से काफी सस्ता मिल रहा है, तो ऐसे समय में इसे खरीदना चाहिए या फिर अभी और इंतजार करना चाहिए? इसे लेकर एक नहीं चार एक्सपर्ट ने अपनी राय और सलाह दी है. आइए जानते हैं आखिर क्या करना चाहिए...
हाई पर पहुंचकर लुढ़के सोना-चांदी रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के बाद Gold-Silver में ताबड़तोड़ मुनाफावसूली ने इसकी कीमतों पर दबाव डाला है. वहीं दूसरी ओर अमेरिका-चीन के बीच जारी ट्रेड टेंशन कम होने के संकेतों का भी इनकी कीमतों में गिरावट में अहम रोल नजर आ रहा है. ये तेज गिरावट करीब दो महीने की असाधारण तेजी के बाद देखने को मिल रही है. सोना पिछले सोमवार से इस सोमवार तक 1,30,624 रुपये के गिरकर 1,21,043 रुपये पर आ गया. तो वहीं चांदी अपने हाई से करीब 21000 रुपये प्रति किलो तक टूटी है. वहीं अपने लाइफ टाइम हाई से सोना अब तक 11,600 रुपये, जबकि चांदी 27,800 रुपये तक सस्ती हो चुकी है.
न सिर्फ एमसीएक्स पर बल्कि घरेलू मार्केट में इस दौरान सोना 1,27,633 रुपये से कम होकर 1,21,077 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, तो वहीं चांदी 1,63,050 रुपये प्रति किलो से कम होकर इस अवधि में अब 1,45,031 रुपये प्रति किलो रह गई है.
पहले एक्सपर्ट का ये है कहना गोल्ड-सिल्वर की कीमतों में गिरावट को लेकर एक्सिस सिक्योरिटीज के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट (कमोडिटीज) देवेया गगलानी का कहना है कि कॉमेक्स गोल्ड ने पिछले सप्ताह अपनी नौ सप्ताह की बढ़त का सिलसिला तोड़ा, वहीं इस सप्ताह के अंत में साउथ कोरिया में होने वाली Trump-Jinping Meet से पहले मुनाफावसूली के कारण ये 3% से ज्यादा टूट गया.
ट्रेड टेंशन कम होने की उम्मीद का सेफ हेवन माने जाने वाले सोने-चांदी की डिमांड पर असर दिख रहा है, क्योंकि मलेशिया में दो दिनी चर्चा में व्यापार समझौते को लेकर दोनों देशों में प्राथमिक सहमति की खबर भी आई है. दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के राष्ट्रपतियों की मुलाकात के अलावा बाजार का फोकस अमेरिकी फेडरल रिजर्व, यूरोपीय सेंट्रल बैंक और बैंक ऑफ जापान की नीतिगत रेट्स पर फैसले और उम्मीद के मुताबिक कटौती पर है.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











