
अचानक बदला बाजार का मूड, IT स्टॉक्स में तगड़ी तेजी... निफ्टी 25000 के पार बंद
AajTak
Stock Market Updates: शेयर बाजार में अचानक आई तेजी के बीच आईटी और फाइनेंस स्टॉक्स ने मोर्चा संभाल लिया है. सबसे ज्यादा श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस के शेयर में 4.40 फीसदी, टीसीएस में 2.63 फीसदी और अपोलो हॉस्पिटल में 2.84 फीसदी की तेजी देखी जा रही है.
लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार (Stock Market) में तेजी देखी गई. कारोबार के अंत में सोमवार को सेंसेक्स 582 अंक चढ़कर 81790 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 183 अंक बढ़कर 25077 पर बंद हुआ.
दरअसल सोमवार को सुस्ती के साथ निफ्टी की शुरुआत हुई. लेकिन फिर धीरे-धीरे बाजार में तेजी का माहौल बना. सबसे ज्यादा आईटी और फाइनेंस स्टॉक्स मजबूती के साथ बंद हुए. श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस के शेयर में 4 फीसदी, टीसीएस में 2.96 फीसदी और अपोलो हॉस्पिटल में 2.66 फीसदी की तेजी दर्ज की गई.
सुस्त शुरुआत, फिर बना रॉकेट शेयर मार्केट में कारोबार की शुरुआत होने पर बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 81,207.17 के लेवल से मामूली बढ़त लेकर 81,274.79 पर खुला और फिर कुछ देर तक सुस्ती के साथ ही कारोबार करता रहा. लेकिन घंटेभर के कारोबार के बाद अचानक से इसकी चाल बदल गई और ये 300 अंक से ज्यादा उछलकर 81,357 पर जा पहुंचा.
सेंसेक्स की तरह ही एनएसई का निफ्टी भी नजर आया. इसकी ओपनिंग अपने पिछले बंद 24,894.25 की तुलना में बढ़त के साथ 24,916.55 पर हुई और फिर ये तेज रफ्तार के साथ 24,989.95 पर जा पहुंचा.
इन शेयरों में एक्शन
कारोबार के दौरान Max Health, Apollo Hospitals, Shriram Finance, Axis Bank, Bajaj Finance और TCS के शेयर सबसे तेज भागने वाले स्टॉक्स में शामिल रहे, जबकि टाटा स्टील, अडानी पोर्ट्स, SBI Life Insurance, Tata Motors, Cipla और Asian Paints में गिरावट दर्ज की गई.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












