
अचानक प्रेग्नेंसी से हैरान! थकान का इलाज कराने पहुंची महिला ने दिया बच्चे को जन्म
AajTak
एक महिला जिसे जॉब की थकान समझ रही थी वह असल में प्रेग्नेंसी के लक्षण थे. डॉक्टर ने इसकी पुष्टि भी कर दी लेकिन महिला टीचर को यकीन नहीं हो रहा था. उन्होंने डॉक्टर से दोबारा टेस्ट करने के लिए कहा. प्रेग्नेंसी की बात पुख्ता होने के बाद तुरंत महिला का इमरजेंसी सी-सेक्शन शेड्यूल किया गया और फिर महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया.
एक महिला टीचर थकान का इलाज कराने डॉक्टर के पास पहुंची थी. इलाज के दौरान डॉक्टर को महिला के शरीर में प्रेग्नेंसी के लक्षण दिखे. महिला को तुरंत भर्ती करवाया गया और उन्होंने 48 घंटे के भीतर ही बच्चे को जन्म दे दिया.
मामला अमेरिका के नेब्रास्का राज्य की है. लगातार थकान महसूस करने के बाद ओमाहा की रहनेवाली 23 साल की पेटन स्टोवर डॉक्टर के पास पहुंची थीं. उन्हें लग रहा था कि यह सब जॉब स्ट्रेस की वजह से हो रहा है. KETV से बातचीत में उन्होंने कहा- मैं फर्स्ट-ईयर की टीचर हूं. मुझे लगा हमेशा थकान महसूस करना नॉर्मल बात है.
लेकिन पेटन के पैरों का सूजन और शरीर में हुए दूसरे बदलावों को नोटिस करने के बाद डॉक्टर ने उन्हें बताया कि वह प्रेग्नेंट हैं. उन्होंने कहा- मैंने दोबारा टेस्ट करवाया. प्रेग्नेंसी रिपोर्ट फिर से पॉजिटिव आई. इसके बाद हमने अल्ट्रासाउंड करवाया. डॉक्टर ने स्क्रीन पर देखकर कहा ‘तुम निश्चित तौर पर प्रेग्नेंट हो’.
पेटन की प्रेग्नेंसी की हैरान करने वाली खबर के साथ कई और चिंतित करने वाली बातें भी सामने आईं. उन्होंने कहा- मेरी किडनी ने काम करना बंद कर दिया था और मेरा लिवर भी ठीक से काम नहीं कर रहा था.
डॉक्टरों ने बताया कि पेटन को preeclampsia नाम का डिसऑर्डर है. इस प्रेग्नेंसी कंडीशन को toxemia भी कहते हैं. मायो क्लीनिक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस कंडीशन के सीरियस कॉम्प्लिकेशन हो सकते हैं. हाई ब्लड प्रेशर और ऑर्गन सिस्टम का डैमेज होना, आमतौर पर लिवर और किडनी का डैमेज होना इस कंडीशन से ग्रसित होने के संकेत हैं.
पेटन और उनके बच्चे को बचाने के लिए तुरंत एक इमरजेंसी सी-सेक्शन शेड्यूल किया गया. पेटन के बॉयफ्रेंड ट्रैविस कोएस्टर ने कहा- डॉक्टरों ने कहा कि पेटन को तुरंत एडमिट करना पड़ेगा और उसने उसी रात बच्चे को जन्म दे दिया. वे लोग इतनी हड़बड़ाहट में थे जैसे पेटन अगले 15 मिनट में ही बच्चे को जन्म देने वाली है. यह सबकुछ बहुत डरावना था.

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.










