
'अचानक दिल की धड़कनें रुक गईं... फिर हुआ चमत्कार', शख्स का दावा- मौत को छूकर लौटा!
AajTak
Near Death Experience: शख्स के दिल ने धड़कना बंद कर दिया था. उसे मालूम पड़ा की वह मर गया है. उसने इसी अनुभव को शेयर किया है. जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है. फिलहाल, वह ठीक होकर घर आ गया है.
एक शख्स ने मौत को छूकर वापस लौटने का दावा किया है. उसने ऐसी कहानी बताई है, जो चर्चा का विषय बन गई. उसका कहना है कि वह मौत के करीब से वापस लौटा है. शख्स इंग्लैंड का रहने वाला है और उसका नाम केविन हिल है.
55 साल के हिल उस वक्त अस्पताल में थे, जब अचानक उनके दिल की धड़कनें रुक गईं. उनका कहना है कि उन्होंने मरने और फिर वापस जिंदा होने को अनुभव किया है. केविन पेशे से एक लेखक हैं.
केविन ने क्या कहा?
मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, केविन ने बताया कि वह अपना शरीर नहीं देख रहे थे बल्कि वह तो उससे अलग हो चुके थे. वह देख पा रहे थे कि अस्पताल में तब क्या कुछ हो रहा है. उन्होंने आगे बताया कि जब उनकी नजर अपने शरीर पर पड़ी तो उससे खून बह रहा था. हालत गंभीर थी. अस्पताल का स्टाफ खून को बहने से रोकने के लिए कोशिश कर रहा था.
केविन ने आगे बताया कि उन्हें कन्फर्म हो गया कि वह मर चुके हैं. हालांकि, तभी अचानक उनकी आंखें खुलीं और महसूस हुआ कि वह वापस जिंदा हो गए हैं. तब शरीर से भी खून बहना बंद हो गया था. उन्हें ये एहसास हुआ कि उनके मरने का सही वक्त अभी नहीं आया है. इस दौरान उन्हें परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का भी एहसास हुआ.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











