
अचानक चांदी 3500 रुपये महंगी, सोना भी ₹1200 उछला, अब ये हैं Gold-Silver New Rates
AajTak
Gold-Silver Rate: साल का आखिरी महीना दिसंबर शुरू हो गया है और पहले ही दिन सोना-चांदी ने तगड़ी छलांग लगाई है. चांदी अपने सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए नए शिखर पर पहुंच गई है.
सोना-चांदी का भाव (Gold-Silver Price) एक बार फिर गदर मचा रहा है. सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर खुलने के साथ ही चांदी की कीमत (Silver Price) 3500 रुपये से ज्यादा उछल गई और अपने नए लाइफ टाइम हाई लेवल पर पहुंच गई. सिर्फ चांदी ही नहीं, बल्कि सोने का वायदा भाव (Gold Rate) भी 1200 रुपये से ज्यादा चढ़ गया.
Silver नए हाई लेवल पर पहुंची सबसे पहले बात करते हैं चांदी की कीमत (Silver Price) के बारे में, तो एक बार फिर तूफानी तेजी से भागती नजर आ रही है. एमसीएक्स पर कारोबारी की शुरुआत होने पर ये कीमती धातु अपने पिछले बंद 1,74,981 रुपये प्रति किलो की तुलना में चढ़कर 1,76,452 रुपये पर खुली. इसके बाद वायदा कारोबार में ये तेज रफ्तार से भागने लगी और 15 मिनट के कारोबार के दौरान ही 1,78,489 रुपये के नए हाई लेवल पर जा पहुंची. इस हिसाब से चांदी 3,508 रुपये प्रति किलो तक महंगी हो गई.
Gold Rate में भी तगड़ा उछाल बात सोना भाव की करें, तो ये पीली धातु भी चांदी से कम नजर नहीं आ रही है. 5 फरवरी की एक्सपायरी वाला Gold Price खुलने के साथ ही चढ़ गया और 1,30,794 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता हुआ नजर आया. बता दें कि बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन सोना 1,29,504 रुपये पर क्लोज हुआ था. यानी एक झटके में Gold 1290 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया.
अभी भी हाई से इतना सस्ता सोना भले ही सोने की कीमतों में फिर से तेज उछाल देखने को मिल रहा है, लेकिन Gold Rate अभी भी अपने लाइफ टाइम हाई लेवल से काफी नीचे बना हुआ है. बता दें कि एमसीएक्स पर 24 कैरेट सोने का ऑल टाइम हाई लेवल 1,34,024 रुपये प्रति 10 ग्राम है और सोमवार को आए ताजा उछाल के बाद भी ये इस स्तर से अभी भी 4000 रुपये सस्ता मिल रहा है.
घरेलू मार्केट में सोना-चांदी का भाव बात अगर घरेलू बाजार में सोना और चांदी की कीमतों के बारे में करें, तो इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA.Com के मुताबिक, बीते शुक्रवार को 24 Karat Gold 1,26,591 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं दूसरी ओर चांदी तेजी रफ्तार से भागते हुए 1,64,359 रुपये प्रति किलो पर क्लोज हुई थी.
बता दें कि आईबीजीए के रेट्स देशभर में एक समान रहते हैं, लेकिन ज्वेलरी खरीद पर ग्राहक को इस दाम में जीएसटी और मेकिंग चार्ज जोड़कर देना होता है, जिससे इनकी कीमत बढ़ जाती है.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











