
अगले महीने लॉन्च हो सकती है Hyundai की ये दमदार कार, 10 सेकंड में 100 km की रफ्तार
AajTak
देश की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी हुंडई (Hyundai) अपनी नई कार Alcazar को अगले महीने लॉन्च कर सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक जून के तीसरे हफ्ते में Hyundai Alcazar लॉन्च हो सकती है.
देश की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी हुंडई (Hyundai) अपनी नई कार Alcazar को अगले महीने लॉन्च कर सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक जून के तीसरे हफ्ते में Hyundai Alcazar लॉन्च हो सकती है. इससे पहले इसे अप्रैल में लॉन्च करने की तैयारी थी, लेकिन कोरोना संकट की वजह से टाल दिया गया था. Alcazar कंपनी की Creta पर ही बेस्ड है, लेकिन ये क्रेटा से 150mm अधिक लंबी है. क्रेटा का व्हीलबेस 2610mm है, जबकि इसका व्हीलबेस 2760mm है. इस सेगमेंट की कारों में ये सबसे अधिक है. जबकि टाटा सफारी का व्हीलबेस 2741mm, एमजी हेक्टर प्लस का 2750mm और महिन्द्रा एक्सयूवी500 का 2700mm है. Alcazar के 6-सीटर मॉडल में बीच वाली लाइन में कैप्टन सीट का ऑप्शन मिलेगा. वहीं 7-सीटर में ग्राहकों को पीछे वाली दोनों लाइनों में बेंच सीट का विकल्प मिलेगा. इसमें पीछे वाली सीट तक जाने के लिए वन टच मैकेनिज्म दिया गया है.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












