
'अगर SCO सम्मेलन में की कोई हरकत, तो करेंगे बल प्रयोग', इमरान की पार्टी को पाकिस्तान सरकार की चेतावनी
AajTak
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने चेतावनी दी कि सरकार एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान इमरान खान की पार्टी पीटीआई कोई विरोध प्रदर्शन करती है तो उसे रोकने के लिए सरकार “पूरी ताकत” का इस्तेमाल करेगी. उन्होंने अदालतों से भी मामले पर संज्ञान लेने का आग्रह किया.
पाकिस्तान सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को एक बार फिर कड़ी चेतावनी दी है. सरकार ने कहा है कि अगर पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के दौरान इस्लामाबाद में विरोध प्रदर्शन किया तो फिर सख्ती से निपटा जाएगा और बल प्रयोग भी किया जाएगा.
पीटीआई की राजनीतिक समिति में इसके प्रमुख सदस्य शामिल हैं, जिन्होंने मंगलवार को राजधानी के डी-चौक पर विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया है. सरकार को चेतावनी देते हुए पीटीआई के प्रवक्ता जुल्फिकार बुखारी ने कहा है कि अगर सरकार 72 वर्षीय इमरान खान को उनकी कानूनी टीम और एक डॉक्टर की सुविधा मुहैया नहीं कराती है तो फिर इस्लामाबाद के डी-चौक पर प्रदर्शन किया जाएगा.
पूरी ताकत का करेंगे इस्तेमाल- ख्वाजा आसिफ
पिछले हफ्ते ही पार्टी द्वारा विरोध प्रदर्शन करने के बाद सरकार ने रावलपिंडी जेल में बंद इमरान खान के साथ सभी मुलाकातें रोक दी थीं. जेल प्रशासन ने इसके पीछे सुरक्षा का हवाला दिया था. रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने चेतावनी दी कि सरकार एससीओ शिखर सम्मेलन के अवसर पर पीटीआई के नियोजित विरोध को रोकने के लिए “पूरी ताकत” का इस्तेमाल करेगी.
यह भी पढ़ें: 'जयशंकर की टिप्पणी में ही जवाब....', भारत के साथ रिश्तों और बातचीत पर बोला पाकिस्तान
सियालकोट में मीडिया से बात करते हुए ख्वाजा आसिफ ने कहा, “15 अक्टूबर को विरोध का आह्वान देश की अखंडता पर हमला है. हम किसी को भी देश के सम्मान और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की अनुमति नहीं देंगे. इस्लामाबाद पर आक्रमण को रोकने के लिए सरकार अपनी पूरी शक्ति और संसाधनों का इस्तेमाल करेगी.”

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









