
'अगर पाकिस्तान दुश्मन है, तो यह मैच क्यों...' एशिया कप मेें भारत-पाक मैच पर कांग्रेस नेता ने उठाए सवाल
AajTak
एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर कांग्रेस और शिवसेना नेताओं ने सरकार पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के बाद डेलीगेशन भेजने और पाकिस्तान से क्रिकेट खेलने को लेकर विरोध किया है. विपक्ष ने इसे सरकार की दोहरी नीति बताया, जबकि टूर्नामेंट 9-28 सितंबर को यूएई में खेला जाएगा.
एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित मैच को लेकर सियासत गरमा गई है. कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने सरकार की "दोहरी नीति" पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने हालिया पहलगाम आतंकी हमले के बाद शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर और उसके अंतरराष्ट्रीय प्रचार को लेकर केंद्र सरकार को घेरा है.
कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा, "जब पाकिस्तान हमारा दुश्मन है तो फिर एशिया कप में उसके साथ मैच खेलने का फैसला क्यों? ऑपरेशन सिंदूर का नाटक क्यों किया गया? आतंकवादी पकड़े क्यों नहीं गए? और जब सच्चाई सामने आ गई कि आतंकी बच निकले, तो फिर 25 देशों में डेलीगेशन भेजकर क्या साबित करना था?"
यह भी पढ़ें: एशिया कप: 14 सितंबर को भारत-पाक का मुकाबला, देखें टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल
ऑपरेशन सिंदूर के तहत सात दलों ने विदेशों में भारत का पक्ष रखा, जिनमें शशि थरूर, रवि शंकर प्रसाद, सुप्रिया सुले और बैजयंत पांडा जैसे वरिष्ठ सांसदों के डेलिगेशन शामिल थे. इन डेलीगेशन ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की जीरो टॉलरेंस पॉलिसी पर बातचीत की और वैश्विक समर्थन मांगा.
एशिया कप 2025 9 से 28 सितंबर तक टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा
कांग्रेस नेता वडेट्टीवार ने कहा कि सरकार कुछ सोचती है और कुछ और करती है. उन्होंने आरोप लगाया कि डेलीगेशन भेजकर सरकार ने देश की जनता को गुमराह किया है. एशिया कप 2025 यूएई में 9 से 28 सितंबर तक टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा. इसमें भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, यूएई, ओमान और हांगकांग की टीमें हिस्सा लेंगी. भारत और पाकिस्तान का हाई-वोल्टेज मुकाबला 14 सितंबर को होना है.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











