
'अगर इमरान खान का एक बाल भी बांका हुआ तो...', शहबाज की हुकूमत को अलीमा की चेतावनी
AajTak
इमरान खान की बहन अलीमा खान ने चेतावनी दी है कि अगर इमरान खान को कोई नुकसान हुआ तो इसके गंभीर अंजाम होंगे. दूसरी बहन नूरीन नियाजी ने शहबाज सरकार और सेना पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले भी तानाशाह आए हैं और सभी का अंत बुरा ही हुआ.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से जेल में मुलाकात की अनुमति न मिलने पर उनका परिवार और पार्टी खुलकर सामने आ गए हैं. इमरान खान की बहन अलीमा खान शुक्रवार को इस्लामाबाद हाई कोर्ट पहुंचीं. वह रावलपिंडी की अदियाला जेल के अधिकारियों के खिलाफ अवमानना याचिका दायर करने अदालत पहुंची थीं.
अलीमा ने जेल प्रशासन को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि 'अगर इमरान खान के एक बाल को भी नुकसान पहुंचाया तो इनमें से कोई नहीं बचेगा.' इमरान खान की दूसरी बहन नूरीन नियाजी ने भी शहबाज सरकार और सेना पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि शहबाज शरीफ अपनी सीट हार चुके थे और उन्हें जिताने में आसिम मुनीर ने उनकी मदद की.
'कई तानाशाह आए लेकिन सबका अंत बुरा हुआ'
नूरीन नियाजी ने कहा कि पहले भी तानाशाह आए हैं, उनका अंत अच्छा नहीं हुआ. ये लोग आखिर कब तक जनता पर जुल्म करते रहेंगे. इमरान खान के वकील और पीटीआई के वरिष्ठ नेता सलमान अकरम राजा ने कहा कि जेल नियमों और अदालत के आदेशों का खुला उल्लंघन किया जा रहा है.
उन्होंने आरोप लगाया कि इमरान खान को पिछले एक महीने से पूरी तरह अकेले में रखा गया है. न तो उनकी बहनों को मिलने दिया जा रहा है और न ही वकीलों को. यह मानवाधिकार का गंभीर उल्लंघन है. खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहैल अफरीदी ने भी जेल प्रशासन और पंजाब पुलिस को सख्त चेतावनी दी है.
'अगर जनता सड़कों पर उतर आई तो...'

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.









