
अगर आपने ले रखी है LIC की पॉलिसी, तो IPO में लगाने होंगे बस इतने पैसे
AajTak
LIC पॉलिसी धारक को IPO में 10 फीसदी का आरक्षण मिलेगा. इसके अलावा पॉलिसी धारकों के लिए IPO में प्रति शेयर 60 रुपये की छूट होगी. सरकार की कोशिश है कि पॉलिसी धारक इस IPO में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें.
निवेशक भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के आईपीओ का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म हो गया है. आम निवेशक के लिए LIC आईपीओ 4 मई को खुलेगा और 9 मई को बंद हो जाएगा. एंकर निवेशकों के लिए LIC का मेगा आईपीओ 2 मई को खुलेगा.
नियम के मुताबिक रिटेल निवेशक को IPO में कम से कम एक लॉट के लिए अप्लाई करना होता है. LIC IPO के लॉट में 15 शेयर होंगे. अगर प्राइस बैंड (Price Band) की बात करें तो 902 रुपये से 949 रुपये तय किया गया है. सूत्रों से बिजनेस टुडे को इसकी जानकारी मिली है.
एलआईसी पॉलिसी धारक को खास छूट
अगर आपने LIC की पॉलिसी ले रखी है, यानी आप एलआईसी पॉलिसी धारक (LIC Policy Holders) हैं तो फिर आपको आईपीओ में रिजर्वेशन के साथ प्राइस में भी छूट मिलेगी. सरकार की कोशिश है कि पॉलिसी धारक इस IPO में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें.
मिल रही जानकारी के मुताबिक LIC पॉलिसी धारक को IPO में 10 फीसदी का आरक्षण मिलेगा. इसके अलावा पॉलिसी धारकों के लिए IPO में प्रति शेयर 60 रुपये की छूट होगी. आइए अब आपको बताते हैं कि अगर आप LIC पॉलिसी होल्डर्स हैं तो IPO के एक लॉट के लिए कितने रुपये लगाने होंगे.
IPO में अप्लाई पर बचत का फॉर्मूला LIC IPO का प्राइस बैंड 902 रुपये से 949 रुपये के बीच है. अगर आप पॉलिसी धारक कोटे से IPO में अप्लाई करते हैं तो फिर अपर प्राइस बैंड के हिसाब से (949-60=889×15= 13,335 रुपये), यानी कुल 13,335 रुपये लगाने होंगे. जबकि एक आम निवेशक को अपर प्राइस बैंड के मुताबिक 14,235 रुपये लगाने होंगे. इस तरह से पॉलिसी धारक को एक लॉट IPO के अप्लाई पर कुल 900 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











