
अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल की Z कैटेगरी सुरक्षा वापस
AajTak
Uttar Pradesh Assembly Elections: उत्तर प्रदेश की वीआईपी सीटों में एक करहल सीट से एसपी सिंह बघेल समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ मैदान में थे.
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में करहल सीट से अखिलेश यादव (Akhilesh yadav) के खिलाफ मैदान में उतरे केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल (SP Singh Baghel) की जेड कैटेगरी की सुरक्षा वापस ले ली गई है. अखिलेश यादव के सामने रण में उतरे एसपी सिंह बघेल के काफिले पर प्रचार के दौरान हमला हुआ था. इस हमले के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एसपी सिंह बघेल को जेड कैटेगरी की सुरक्षा दी थी.
गृह मंत्रालय ने अपने आदेश में कहा था कि एसपी सिंह बघेल को चुनावी नतीजों का ऐलान होने तक यानि की 10 मार्च तक जेड कैटेगरी की सुरक्षा दी जाएगी. अब जब नतीजों का ऐलान हो गया है तो मंत्रालय ने सुरक्षा वापस ले ली है.
बीजेपी सांसद की सुरक्षा को भी लिया गया वापस बघेल के साथ ही गृह मंत्रालय ने बीजेपी सांसद डॉ. रमेश चंद्र बिंद की सुरक्षा भी वापस ले ली है. रमेश चंद्र बिंद को चुनाव के समय एक्स कैटेगरी की सुरक्षा की दी गई थी.
हमले में बाल-बाल बचे थे बघेल दरअसल, 1 फरवरी को एसपी सिंह बघेल का काफिला करहल की ओर बढ़ रहा था, जैसे ही अतीकउल्लापुर आया, तभी उनके काफिले पर हमला हुआ था. इस हमले में एसपी सिंह बघेल की जान बाल-बाल बच पाई थी.
करहल में अखिलेश के आगे नहीं चला बघेल का जादू बता दें कि करहल विधानसभा सीट पर एसपी सिंह बघेल को हार का सामना करना पड़ा है. समाजवादी पार्टी के प्रमुख और करहल विधानसभा से सपा उम्मीदवार अखिलेश यादव उन्हें 67504 वोटों से हराया है. सपा उम्मीदवार अखिलेश यादव को 148196 वोट हासिल किए है और उनको मिले मतों का प्रतिशत 60.12 रहा है, वहीं, बीजेपी उम्मीदवार प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल को कुल 80692 वोट मिले ओर उनको मिले मतों का फीसदी 32.74 फीसदी है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






