
अखिलेश ने मांगी 12 सीट तो कांग्रेस में उठी नाना पटोले को CM फेस बनाने की मांग... MVA में आज बन पाएगी सीट शेयरिंग पर बात?
AajTak
महायुति के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर 260 सीटों पर सहमति बन गई है. 28 सीटों पर बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी के बीच दावे-प्रतिदावे का मामला चल रहा है. वहीं सीट शेयरिंग को लेकर महाविकास अघाड़ी (MVA) के घटक दलों के बीच रस्साकसी जारी है. महाविकास अघाड़ी के दलों के बीच सीट बंटवारे का फाइनल फॉर्मूला सामने नहीं आ सका.
महाराष्ट्र में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बैठकों का दौर जारी है. मुख्य रूप से दो गठबंधन आमने-सामने हैं. इनमें महायुति में 260 सीटों पर सहमति बन गई है. सूत्रों के मुताबिक, महायुति के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर 260 सीटों पर सहमति बन गई है. 28 सीटों पर बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी के बीच दावे-प्रतिदावे का मामला चल रहा है. वहीं सीट शेयरिंग को लेकर महाविकास अघाड़ी (MVA) के घटक दलों के बीच रस्साकसी जारी है. महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के दलों के बीच 17 अक्टूबर को 9 घंटे तक मैराथन मंथन के बावजूद सीट बंटवारे का फाइनल फॉर्मूला सामने नहीं आ सका.
जहां एक तरफ कांग्रेस कार्यालय में एमवीए के सीएम फेस को लेकर नारेबाजी शुरू हो गई है तो दूसरी ओर अखिलेश यादव ने अपनी पार्टी के लिए 12 सीटों की डिमांड रख दी है. दरअसल, समाजवादी पार्टी (सपा) ने महा विकास अघाड़ी (एमवीए) से 12 सीटें मांगी हैं. पार्टी प्रमुख अखिलेश सिंह यादव ने उत्तर महाराष्ट्र के धुले जिले में पत्रकारों से बात करते हुए यादव ने कहा कि उनकी पार्टी ने कुछ सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है, जहां उसके मौजूदा विधायक हैं और उन निर्वाचन क्षेत्रों में भी जहां उसे लगता है कि वह मजबूत है. यादव ने कहा कि उनकी पार्टी कुछ सीटों से संतुष्ट है.
MVA के सीएम फेस पर नाना पटोले ने दिया ये जवाब
एमवीए में सीट शेयरिंग को लेकर आज शाम को अहम बैठक होनी है. सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं क्या आज सीट शेयरिंग पर सहमति बन सकेगी? इस बीच कांग्रेस नेता नाना पटोले ने कहा कि देर रात तक सीट शेयरिंग पर फैसला आने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव से आलाकमान बात करेगा. हम चाहते है कि वो गठबन्धन का हिस्सा बनें. सीटों के बटवारे पर आज देर रात तक फैसला होने की उम्मीद है. गठबंधन के सीएम फेस को लेकर पटोले ने कहा कि कोंग्रेस की तरफ से मैंने, शरद पवार और जयंत पाटिल ने तय किया है कि चुनावों में सिर्फ एमवीए ही चुनाव का चेहरा होगा.
महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होंगे चुनाव
महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे.पिछले चुनाव में बीजेपी को 105, शिवसेना को 56, एनसीपी को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिली थीं. हालांकि, चुनाव के बाद शिवसेना एनडीए से अलग हो गई और उसने एनसीपी-कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बना ली.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.










