
अखिलेश-चंद्रशेखर की तीन मुलाकात, क्या सपा के साथ गठबंधन पर बन रही बात?
AajTak
यूपी में दलित युवा नेता के रूप में उभरे भीम आर्मी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बीच हाल के दिनों में तीन मुलाकातें हो चुकी हैं. विधानसभा चुनाव से पहले दोनों नेताओं की मुलाकात के सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या चंद्रशेखर के जरिए अखिलेश पश्चिम यूपी में नया राजनीतिक गठजोड़ बनाने की जुगत में हैं?
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भले ही अभी एक साल का समय बाकी हो, लेकिन सियायी पार्टियों ने अभी से राजनीतिक समीकरण और गठजोड़ बनाने शुरू कर दिए हैं. दलित युवा नेता के रूप में उभरे भीम आर्मी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बीच हाल के दिनों में तीन मुलाकातें हो चुकी हैं. विधानसभा चुनाव से पहले दोनों नेताओं की मुलाकात के सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या चंद्रशेखर के जरिए अखिलेश पश्चिम यूपी में नया राजनीतिक गठजोड़ बनाने की जुगत में हैं? भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद की अखिलेश यादव से तीन मुलाकात हो चुकी है और यह मुलाकातें पश्चिमी यूपी के नए बनते समीकरण की ओर इशारा कर रही है. चंद्रशेखर ने आजतक से बातचीत में कहा कि बीजेपी के खिलाफ एक बड़ा गठबंधन होना चाहिए ताकि बिहार की तरह दोबारा यूपी नहीं दोहराया जाना चाहिए. ऐसे में सभी दलों को एक साथ आना चाहिए. साथ ही चंद्रशेखर ने कहा कि एक बड़े गठबंधन को बनाने के लिए इस जिद को छोड़ना होगा कि मुख्यमंत्री वही होंगे या उनकी पार्टी का. सूबे में जब तक मुख्यमंत्री पद का मोह नेता और पार्टियां नहीं छोड़ेंगे तबतक विपक्षी एकता नहीं हो सकेगी.
'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









