
'अखबार में छपने के लिए CM केजरीवाल को पत्र लिखते हैं LG वीके सक्सेना', AAP विधायक सौरभ भारद्वाज बोले
AajTak
AAP के MLA सौरभ भारद्वाज ने LG वीके सक्सेना पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल दिल्ली के सीएम केजरीवाल को सिर्फ इसलिए पत्र लिखते हैं ताकि वह अखबार में छप सकें. LG जो पत्र लिखते हैं, वह पहले मीडिया को दिया जाता है. सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जिस तरह एलजी पत्रों के जरिए सीएम का निरादर करते हैं, उससे एलजी कार्यालय की गरिमा कम हो रही है.
आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली के उप राज्यपाल वीके सक्सेना पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि LG वीके सक्सेना अखबार में छपने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखते हैं. साथ ही कहा कि LG छठ पूजा पर आखिरी वक्त में पत्र लिख रहे हैं, ताकि उनकी खबर और तस्वीर छप जाए. उन्होंने कहा कि दिल्ली में जब से केजरीवाल सरकार बनी है, तब से छठ का कार्यक्रम बड़े स्तर पर कराया जाता है. इसके बावजूद छठ पूजा को लेकर LG ने पत्र लिखा है. जिस तरह एलजी पत्रों के जरिए सीएम का निरादर करते हैं, उससे एलजी कार्यालय की गरिमा कम हो रही है.
विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि छठ के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना ने अपनी आदत के अनुसार एक पत्र मुख्यमंत्री को लिखा है. लेकिन उस पत्र में कोई खास बात नहीं लिखी है. बल्कि एक सामान्य बात लिखी है.
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि एलजी साहब सीएम केजरीवाल को जो पत्र लिखते हैं, वह पत्र पहले मीडिया को दिया जाता है. उन्होंने कहा कि कई नेताओं और अधिकारियों को अखबार में छपने की चाहत होती है. अगले दिन वह अखबार में नहीं छपे तो उनका खाना हजम नहीं होता है. आपके जीवन का केवल एक ही उद्देश्य होता है कि अखबार में नाम और फोटो को छपवाना.
विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मुझे लगता है कि दिल्ली के उपराज्यपाल सिर्फ औऱ सिर्फ पत्र इसलिए लिखते हैं ताकि वे मीडिया में आ जाएं. उनका नाम अखबार में छप जाए. मुख्यमंत्री को पत्र के जरिए कह रहे हैं कि जो लोग छठ मनाने आएंगे, वे पॉलिथीन का इस्तेमाल न करें. वहां कूड़े को सही तरीके से इकट्ठा कर लिया जाए. वहां भीड़भाड़ का ध्यान रखें. हर छोटी से छोटी चीज की एलजी मीटिंग लेते हैं. उसके लिए फोटो खिंचवाते हैं. इस बात के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखने का क्या मतलब है.
ये भी देखें

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











