अक्षर-सैमसन IN, ये 2 खिलाड़ी होंगे बाहर..? जिम्बाब्वे के खिलाफ ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
AajTak
सुपर-6 में भारतीय टीम जिम्बाब्वे से गुरुवार (26 फरवरी) को खेलने उतर रही है. इस मुकाबले को लेकर भारतीय टीम में कुछ बदलाव तय माने जा रहे हैं. सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या भारतीय टीम ओपनिंग ऑर्डर में बदलाव कर पाएगी या नहीं....
टी0 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया गुरुवार को जिम्बाब्वे से सुपर-6 के मुकाबले में भिड़ेगी. डिफेंडिंग चैम्पियन टीम इंडिया के सामने गुरुवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबला सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि अस्तित्व की लड़ाई बन गया है. टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 राउंड में साउथ अफ्रीका से मिली 76 रनों की हार के बाद भारत के लिए पूरे वर्ल्ड कप की तस्वीर बदल चुकी है.
इसकी वजह है भारत का नेट रन रेट, जो अब -3.80 तक गिर गया. ऐसे में यह मुकाबला सिर्फ जीतने का नहीं, बल्कि बड़े अंतर से जीतने का है.
In frame: The Grind 👊#TeamIndia | #T20WorldCup | #MenInBlue | #INDvZIM pic.twitter.com/a4RbFMxlTe
क्या टीम इंडिया का बल्लेबाजी ऑर्डर बदलेगा? अभिषेक शर्मा का बल्ला इस पूरे टी20 वर्ल्ड कप में खामोश है. चार मैचों में महज 15 रन, औसत 3.75 और स्ट्राइक-रेट 75 यह वह खिलाड़ी नहीं दिखता जिसने टूर्नामेंट से पहले शानदार प्रदर्शन किया था. अब सवाल यह है कि क्या उनकी जगह प्लेइंग 11 में बनेगी... क्या संजू सैमसन उनकी जगह खेल सकते हैं?
इस बारे में टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने चेन्नई में प्री मैच कॉन्फ्रेंस में बुधवार को बड़ा बयान दिया. कोटक ने कहा- बदलाव संभव है. हमारे पास दो बाएं हाथ के ओपनर हैं, नंबर तीन भी बाएं हाथ का है और विपक्ष ऑफ स्पिन डाल रहा है, इसलिए विचार-विमर्श होता है, लेकिन नेट्स से कोई संकेत नहीं मिलता, टीम कॉम्बिनेशन आखिरी समय पर तय होता है. एक विकल्प सूर्यकुमार को नंबर-3 पर भेजने और तिलक को नीचे उतारने का भी है, ताकि बल्लेबाजी क्रम में विविधता आए.
तिलक वर्मा का फॉर्म चिंताजनक तिलक वर्मा भी लय में नहीं दिखे हैं, पावरप्ले में उनका स्ट्राइक-रेट 118 रहा है, जबकि वर्तमान में टी20 में यह पर्याप्त नहीं माना जाता है. दूसरी ओर ईशान 193 के स्ट्राइक-रेट से लगातार रन बना रहे हैं, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से उनको वैसा सपोर्ट नहीं मिला है. वहीं भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 180 रन तो बनाए हैं, मगर उनका स्ट्राइक रेट 127 है, जो उनके करियर के स्ट्राइक रेट से काफी कम है.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












