
अक्षय कुमार ने को-स्टार पंकज त्रिपाठी संग शेयर किया VIDEO, भगवान शिव के अवतार में आए नजर
AajTak
अक्षय की फिल्म OMG का दूसरा पार्ट आ रहा है. पहले पार्ट में जहां अक्षय कुमार भगवान कृष्ण के रोल में नजर आए थे तो अब फिल्म के दूसरे पार्ट में वे शिव रूप में नजर आएंगे. हाल ही में वे अपने को-स्टार संग भगवान शिव का आशीर्वाद लेने पहुंचे.
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इंडस्ट्री के सबसे बिजी कलाकारों में से एक हैं. एक्टर साल में आधा दर्जन के करीब फिल्में करते हैं और हमेशा अपने वर्क कमिट्मेंट्स को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. अब अक्षय कुमार धार्मिक भावनाओं से जुड़ी फिल्में एक के बाद एक साइन किए जा रहे हैं. इस कड़ी में नया नाम फिल्म ओह माए गॉड के दूसरे पार्ट का भी जुड़ गया है. अक्षय की फिल्म OMG का दूसरा पार्ट आ रहा है. पहले पार्ट में जहां अक्षय कुमार भगवान कृष्ण के रोल में नजर आए थे तो अब फिल्म के दूसरे पार्ट में वे शिव रूप में नजर आएंगे. हाल ही में वे अपने को-स्टार संग भगवान शिव का आशीर्वाद लेने पहुंचे.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.












