
अंधेरे कुएं में 54 घंटे! मच्छरों और सांपों के बीच फंसी रही महिला … रेस्क्यू टीम ने ऐसे निकाला बाहर
AajTak
चीन के क्वानझोउ में 48 साल की महिला 54 घंटे तक एक सूने कुएं में फंसी रही. मच्छरों और पानी के सांपों से जूझते हुए उसने पत्थरों के सहारे खुद को जिंदा रखा.सोशल मीडिया पर उसकी हिम्मत की खूब तारीफ हो रही है.
चीन से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां 48 साल की महिला 54 घंटे तक एक कुएं में फंसी रही. थकान, मच्छरों और पानी के सांपों से लड़ते हुए उसने हार नहीं मानी और आखिरकार रेस्क्यू टीम ने उसे जिंदा बाहर निकाल लिया.
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, यह हादसा 13 सितंबर को हुआ. क्वानझोउ के पास रहने वाली चिन नाम की महिला जंगल में टहलने गई थी. इसी दौरान वह घास-फूस से ढंके एक गहरे कुएं में गिर गई. घर न लौटने पर परिवार ने उसकी तलाश शुरू की और 15 सितंबर को बेटे ने जिनजियांग रुइतोंग ब्लू स्काई इमरजेंसी रेस्क्यू सेंटर से मदद मांगी.
ड्रोन और 10 लोगों की टीम ने शुरू किया सर्च
10 सदस्यीय टीम ने ड्रोन और थर्मल इमेजिंग तकनीक की मदद से खोज शुरू की. दोपहर करीब 1:45 बजे कुएं से धीमी आवाज सुनाई दी. झाड़ियों को हटाने पर चिन दिखाई दी, जो पानी में कमर तक डूबी हुई थी और फिसलन भरी दीवार की दरारों को पकड़कर जिंदा रहने की कोशिश कर रही थी.
हिम्मत और जुगाड़ से बचाई जान
महिला ने बताया कि शुरुआती घंटों तक वह तैरती रही. कुआं ऊपर से संकरा और नीचे से चौड़ा था, इसलिए बाहर निकलना असंभव था. ऐसे में उसने पत्थरों को दरारों में फंसाकर अस्थायी पायदान बना लिए और खुद को थामे रखा.उसने कहा कि कई बार मैं पूरी तरह टूट गई. कुएं के नीचे घुप्प अंधेरा था, मच्छरों की भरमार थी और पानी में कुछ सांप भी तैर रहे थे. एक बार एक सांप ने मेरे हाथ पर काट भी लिया, लेकिन वह जहरीला नहीं था, वरना शायद मैं बच नहीं पाती.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












