
अंतरिक्ष में फंसीं सुनीता विलियम्स! सिर्फ 27 दिन का फ्यूल बाकी... जानें- कहां हुई परेशानी
AajTak
सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 5 जून को स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट से अंतरिक्ष गए थे. दोनों तब से ही इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर हैं. उन्हें 13 जून को वापस लौटना था, लेकिन स्पेसक्राफ्ट में एक दिक्कत आने की वजह से लौट नहीं पा रहे हैं.
भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स क्या अंतरिक्ष में फंस गई हैं? ये सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि उन्हें 13 जून को अंतरिक्ष से वापस पृथ्वी पर लौटना था, लेकिन अभी तक वो लौटी नहीं हैं. उनके साथ एक और अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर भी वहां फंस गए हैं. दोनों 5 जून को स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट से अंतरिक्ष गए थे.
सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर कब तक लौटेंगे? अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA ने अब तक इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी है.
उनकी वापसी में हो रही देरी के लिए स्टारलाइनर पर हीलियम का लीक होने को जिम्मेदार माना जा रहा है. CBS न्यूज ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि मिशन शुरू होने से पहले NASA और बोइंग दोनों को ही इस बारे में पता था. उसके बावजूद उन्होंने इस लीकेज को मिशन के लिए मामूली खतरा माना. स्टारलाइनर बोइंग का ही स्पेसक्राफ्ट है. नासा और बोइंस के इस फैसले के कारण सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) में फंस गए हैं.
दावा है कि इसी लीकेज के कारण लॉन्चिंग को पहले टाल दिया गया था. पहले ये मिशन 7 मई को लॉन्च होने वाला था. बताया जा रहा है कि चार बार हीलियम लीकेज के कारण एक थ्रस्टर बेकार हो गया है.
सिर्फ 27 दिन का फ्यूल बचा
बोइंग के स्टारलाइनर प्रोग्राम मैनेजर मार्क नप्पी का कहना है कि हीलियम सिस्टम को जिस तरह से डिजाइन किया गया था, वो वैसा परफॉर्म नहीं कर रहा है. उनका कहना है कि दोनों अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षित वापसी के लिए इंजीनियर काम कर रहे हैं.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









