
अंतरिक्ष में पेंगुइन और अंडा! क्या आपको दिखा? NASA ने शेयर की गैलेक्सी की शानदार Photo
AajTak
इन पेंगुइन और अंडे के शेप की गैलेक्सी को हमारे स्पिट्जर और नासा हबल स्पेस टेलिस्कोप ने कैप्चर किया है. ये धरती से 23 मिलियन प्रकाश वर्ष दूर है. इस पोस्ट में नासा ने बताया है कि कैसे एक गैलेक्सी में पेंगुइन और दूसरी में अंडे की शेप नजर आ रही है.
अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक दिलचस्प तस्वीर शेयर की है. ये तस्वीर उन दो गैलेक्सी की हैं, जो धरती से 23 मिलियन प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित है. इस पोस्ट में नासा ने बताया है कि कैसे एक गैलेक्सी में पेंगुइन और दूसरी में अंडे की शेप नजर आ रही है.
इस पोस्ट के कैप्शन में नासा ने लिखा है, 'कॉस्मिक नूट. इन पेंगुइन और अंडे के शेप की गैलेक्सी को हमारे स्पिट्जर और नासा हबल स्पेस टेलिस्कोप ने कैप्चर किया है. 23 मिलियन प्रकाश वर्ष दूर, यह एंड्रोमेडा गैलेक्सी की तुलना में हमसे लगभग 10 गुना अधिक दूर हैं.'
कैप्शन में आगे लिखा है, 'इस पेयर में 'पेंगुइन' वाला हिस्सा एक स्पाइरल गैलेक्सी है, जो अपने पड़ोस वाली गैलेक्सी के खिंचाव के कारण मुड़ी और खिंची हुई लग रही है.
इसकी विशेषताओं की बात करें, तो ये नए तारे, गैस का मिश्रण है. जिसकी वजह से ऐसी शेप दिख रही है. इसके अलावा अंडे की शेप वाली गैलेक्सी पुराने तारों के वितरण के कारण ऐसी लग रही है.'
समय के साथ ग्रैविटी इन दोनों गैलेक्सी को और करीब लाएगी और वो एक में विलीन हो जाएंगी. इस पोस्ट को एक मिलियन से अधिक लाइक मिले हैं. जबकि कई लोग तस्वीर पर कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
एक यूजर ने लिखा, 'ये दिन भर की सबसे अच्छी चीज है, जो मैंने अभी देखी है.' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ये ग्लास के साथ पेंगुइन है.' तीसरे यूजर का कहना है, 'अभी भी उस पुराने प्रश्न का उत्तर नहीं मिला है, कौन पहले आया था, पेंगुइन या अंडा.'

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.










