
अंडरवियर को लेकर ब्वॉयफ्रेंड पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर मचा दिया हल्ला
AajTak
एक महिला अपने ब्वायफ्रेंड की एक आदत से इस तरह परेशान हो गई कि उसने इसको लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा कर डाली. ये मुद्दा उसके ब्वायफ्रेंड के अंडरवियर को लेकर था. महिला का कहना था कि ये आदमी सिर्फ तभी अपना अंडरवियर बदलता है जब वह नहाता है. बताओ ये कोई तरीका है क्या?
सोशल मीडिया पर एक महिला ने अपने ब्वायफ्रेंड के साथ विवाद का ऐसा मुद्दा उठाया है जो किसी ने सोचा भी नहीं होगा. विवाद को लेकर महिला ने लोगों से ही सवाल पूछ डाला कि बताइये कौन सही है? महिला ने रेडिट पर एक पोस्ट में बताया कि वह हर दिन अपना अंडरवियर बदलती है, लेकिन उसका ब्वायफ्रेंड अपने अंडरवियर और मोजे सिर्फ तभी बदलता है जब वह नहाता है. हममें से कौन अजीब है? यानि अगर वह एक दिन नहीं नहाता तो पुराने अंडरवियर और मोजे पहने घूमता रहता है. Reddit पर AskUK फोरम पर पोस्ट में, महिला ने आगे पूछा: "क्या आप अपने अंडरवियर और मोजे हर दिन बदलते हैं या सिर्फ तब जब आप नहाते हैं.
'क्या हुआ जो कुछ दिन अंडरवियर नहीं बदला'
महिला के इस थोड़े अनोखे पोस्ट ने थोड़ी हलचल मचा दी और लोग खूब प्रतिक्रियाएं देने लगे. इस मामले पर लगभग 500 लोगों ने कमेंट में अपनी राय दी. कई ने कहा कि हर दिन अंडरवियर बदलना बहुत जरूरी है तो कुछ ने कहा क्या ही फर्क पड़ता है कुछ दिन अंडरवियर नहीं बदला तो.
'छी.... कितना अजीब है'
एक व्यक्ति ने लिखा- छी.... कितना अजीब है तुम्हारा ब्वायफ्रेंड. वहीं एक अन्य महिला ने लिखा- हद अजीब आदमी है, बिलकुल मेरे ब्वायफ्रेंड की तरह. आदमी के कम से कम दिन में एक बार नहाना चाहिए, जिससे बिना नहाए अंडरवियर बदलने की स्थिति ही न आए. वहीं कई लोग ऐसे भी थे जिन्होंने कहा कि वह दिन में एक बार से ज्यादा नहाते हैं और हर बार अंडरवियर बदलते हैं. हम ऐसा क्यों न करें. हालांकि कई लोगों के ये बात बिलकुल पसंद नहीं आई और बोले- एक से ज्यादा बार क्यों ही नहाना. ये पानी का वेस्टेज है और स्किन के लिए भी ठीक नहीं.
सोशल मीडिया पर उठते रहे अनोखे मुद्दे

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.










