
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम ने कर ली दूसरी शादी, भांजे ने उगल दिया पूरा राज, बोला- पहली बीवी ने ही मुझे बताया
AajTak
Dawood Ibrahim: हसीना पारकर के बेटे और अंडरवर्ल्ड डॉन के भांजे अलीशाह ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के सामने कई राज उगले हैं. अलीशाह ने एनआईए को बताया कि दाऊद इब्राहिम ने पाकिस्तान में दूसरी शादी रचा ली है. यह बात किसी और ने नहीं, बल्कि दाऊद की पहली पत्नी ने ही उसे बताई थी.
अंडरवर्ल्ड डॉन और ग्लोबल टेररिस्ट दाऊद इब्राहिम ने पाकिस्तान में दूसरी शादी कर ली है. उसकी दूसरी बीवी पाकिस्तान के ही पठान परिवार से है. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के सामने दाऊद की बहन हसीना पारकर के बेटे ने सितंबर 2022 को दिए गए बयान में यह बड़ा खुलासा किया.
दरअसल, जांच एजेंसी ने पिछले दिनों अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के टेरर नेटवर्क का खुलासा करते हुए मुंबई समेत कई जगहों पर रेड करके कई लोगों को गिरफ्तार किया था. NIA ने कोर्ट में चार्जशीट भी दाखिल कर दी. इसी चार्जशीट में एक चौकाने वाला खुलासा हुआ है.
पाकिस्तान में रचाई दूसरी शादी
NIA ने दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर के बेटे अलीशाह का बयान सितंबर 2022 में दर्ज किया था, जिसमें अलीशाह ने बेहद सनसनीखेज खुलासा किया. अलीशाह ने बयान में बताया है कि मामू दाऊद इब्राहिम ने पाकिस्तान में दूसरी शादी रचा ली है. उनकी दूसरी पत्नी पाकिस्तान के ही एक पठान परिवार से है. Aajtak के पास डॉन दाऊद के भांजे के बयान की कॉपी भी मौजूद है.
पहली पत्नी को तलाक!
बयान में अलीशाह ने बताया है कि दूसरी शादी करने के बाद दाऊद इब्राहिम दुनिया को यही बात बताता रहा है कि उसने अपनी पहली पत्नी महजबीन को तलाक दे दिया है. लेकिन अलीशाह के बयान के मुताबिक ऐसा बिल्कुल भी नहीं है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










