
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम कराची के अस्पताल में एडमिट, सोशल मीडिया पर जहर दिए जाने का दावा
AajTak
सोशल मीडिया पर तमाम यूजर्स द्वारा दावा किया जा रहा है कि दाऊद इब्राहिम को कराची के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दावा है कि किसी अनजान शख्स ने उसे जहर दे दिया है. इसके चलते दाऊद को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
मोस्ट वांटेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हैं. दावा किया जा रहा कि दाऊद को कराची में जहर दिया गया है. इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई पुष्ट जानकारी सामने नहीं आई है.
दरअसल, सोशल मीडिया पर तमाम यूजर्स द्वारा दावा किया जा रहा है कि दाऊद इब्राहिम को कराची के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दावा है कि किसी अनजान शख्स ने उसे जहर दे दिया है. इसके चलते दाऊद को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
दाऊद की गैंग के पूर्व सदस्य ने पुष्टि करते हुए बताया कि दाऊद गंभीर बीमारी के चलते कराची के अस्पताल में भर्ती है, दो दिन पहले उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उसे कड़ी सुरक्षा में रखा गया है और जिस फ्लोर पर वह एडिमट है, वहां किसी को भी जाने की इजाजत नहीं है. सिर्फ शीर्ष अधिकारियों और परिवार के करीबी लोग ही वहां जा सकते हैं.
जहर दिए जाने की अभी पुष्टि नहीं है. हालांकि बताया जा रहा है कि मुंबई पुलिस के अधिकारी दाऊद के करीबी रिश्तेदारों (भतीजे अलीशाह पारकर और साजिद वागले) से भी इस बारे में अधिक जानकारी लेने की कोशिश कर रहे हैं.
पाकिस्तानी मीडिया ने भी सोशल मीडिया का हवाला दिया
जीयो टीवी न्यूज ने भी सोशल मीडिया पर चल रही इन चर्चाओं का हवाला देते हुए कहा कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को लेकर अफवाहें फैल रही हैं, जिसे कथित तौर पर गंभीर चिकित्सा स्थिति के बाद पाकिस्तान के कराची में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अपुष्ट रिपोर्टों में इसका कारण जहर बताया जा रहा है. 65 वर्षीय भगोड़ा दुनिया भर की कानून प्रवर्तन एजेंसियों से बचते हुए कई वर्षों से कराची में रह रहा है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









