
अंग्रेजी का किया इस्तेमाल तो सरकारी और प्राइवेट संस्थाओं पर 1 लाख यूरो का जुर्माना लगाएगी इटली की सरकार
AajTak
यूरोपीय देश इटली में ऑफिशियल कामकाम में अंग्रेजी के इस्तेमाल पर एक लाख यूरो तक का जुर्माना लग सकता है. इसको लेकर पीएम मेलोनी की समर्थक सांसद ने संसद के लोअर चैंबर में एक बिल पेश किया है.
इटली में सरकारी और प्राइवेट संस्थाओं के ऑफिशियल कामकाज में अंग्रेजी का इस्तेमाल करने पर एक लाख यूरो तक का जुर्माना लग सकता है. इसको लेकर पीएम जियोर्जिया मेलोनी की ब्रदर्स ऑफ इटली पार्टी द्वारा कानून प्रस्तावित किया गया है.
सीएनन की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बिल को लोअर चैंबर की सदस्य फैबियो रामपेली द्वारा पेश किया गया था, जोकि मेलोनी द्वारा समर्थित हैं. नए कानून के तहत सभी विदेशी भाषाओं को बाहर किया गया है, लेकिन खासतौर पर "एंग्लोमेनिया" या अंग्रेजी शब्दों के इस्तेमाल को टारगेट किया गया है. इस प्रस्ताव के मुताबिक, ये भाषा इटालियन भाषा की निंदा करती हैं. ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से बाहर निकलने से इसे और भी बदतर बना दिया गया है.
संसद में अभी नहीं हुई बहस
हालांकि इस बिल को लेकर अभी इटली की संसद में बहस होनी बाकी है. समर्थन मिलने के बाद इस बिल को पारित किया जाएगा. इस बिल में ऑफिशियल डॉक्यूमेंट अंग्रेजी के इस्तेमाल पर बैन लगाने की बात की गई है. इस बिल के मुताबिक, विदेशी संस्थाओं के पास सभी आंतरिक नियमों और रोजगार अनुबंधों के इटालियन भाषा संस्करण होने चाहिए. ऐसा करने में विफल रहने पर पांच हजार यूरो से लेकर एक लाख यूरो (करीब 89 लाख रुपये) तक का जुर्माना हो सकता है.
इटली में पहली बार मुसोलिनी समर्थक PM
इटली में बीते साल हुए चुनावों में दक्षिणपंथी नेता जियोर्जिया मेलोनी की पार्टी ब्रदर्स ऑफ इटली ने जीत हासिल की. 1945 से 2022 तक 77 साल में 70वीं बार सरकार बदली और इटली को पहली बार महिला प्रधानमंत्री मिली, जोकि खुद को तानाशाह मुसोलिनी का समर्थक मानती हैं.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









