
अंगूर अड्डा, बजौर, खुर्रम, डीर... वो बॉर्डर पोस्ट जहां तालिबान से जंग में पाकिस्तान को पड़ी मार
AajTak
पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर 11 और 12 अक्टूबर की रात हुई भीषण झड़पों में करीब 23 पाकिस्तानी सैनिक और 200 से अधिक तालिबान लड़ाकों की मौत हो गई. तालिबान ने जवाबी कार्रवाई में 58 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत का दावा किया है.
पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर हुई रातभर की भीषण झड़पों में करीब 23 पाकिस्तानी सैनिकों और 200 से अधिक तालिबान लड़ाकों की मौत हो गई. रविवार को पाक सेना ने यह जानकारी दी. दूसरी तरफ तालिबान ने जवाबी कार्रवाई में 58 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत का दावा किया. इस झड़प के बाद दोनों पड़ोसी देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है, क्योंकि दोनों ही एक-दूसरे पर सीमा पार हमले के आरोप लगा रहे हैं.
हालांकि पाकिस्तानी सेना के दावों पर भरोसा नहीं किया जा सकता. पाक आर्मी की प्रोपेगेंडा मशीन ISPR ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भी कई फर्जी दावे किए थे. तालिबान ने अंगूर अड्डा, बाजौर, कुर्रम, दिर और चितरल (खैबर पख्तूनख्वा प्रांत) तथा बरामचा (बलूचिस्तान) में पाकिस्तान की चौकियों को निशाना बनाया.
58 पाक सैनिकों की मौत का दावा
पाक सेना के बयान में कहा गया कि पाकिस्तान ने 19 अफगान सैन्य चौकियों और कई आतंकवादी ठिकानों पर कब्जा कर लिया है, जो अफगान बलों की 'बिना उकसावे' वाली कार्रवाई के जवाब में की गई कार्रवाई है. वहीं, काबुल की ओर से दावा किया गया है कि उनके जवाबी हमलों में 58 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और 30 घायल हुए.
पाकिस्तान सेना के अनुसार, 11 और 12 अक्टूबर की दरमियानी रात को अफगान तालिबान और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने पाक-अफगान सीमा पर 'बिना किसी उकसावे के हमला' किया.
पाकिस्तानी सेना ने क्या कहा?

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









